WhatsApp: चैनल फीचर के लिए नोटिफिकेशन की सुविधा लाया व्हाट्सएप, इन यूजर्स के लिए हुई रोल आउट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 18 Jul 2023 02:55 PM IST
सार

चैनल एकतरफा ब्रॉडकास्ट वाला एक ऐसा टूल है, जिसके जरिए एडमिन टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेज सकते हैं।

विज्ञापन
WhatsApp channel notification feature rolls out for beta users know how to use
channel notification feature - फोटो : Wabetainfo

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने अपने एक नए चैनल फीचर को हाल ही में पेश किया है। अब कंपनी इस फीचर में एक और नई सुविधा जोड़ रही है। व्हाट्सएप, चैनल फीचर के लिए नोटिफिकेशन की सुविधा ला रहा है। इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। जल्द ही कंपनी इसका स्टेबल वर्जन भी जारी करने वाली है। बता दें कि चैनल फीचर की मदद से एक साथ कई लोगों तक मैसेज को ब्रॉडकास्ट किया जा सकता है।

    Wabetainfo ब्लॉग के अनुसार, व्हाट्सएप एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए 'चैनल नोटिफिकेशन' सुविधा शुरू कर रहा है। इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, नई सुविधा को कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध किया गया है। यह उन्हें चैनलों की अनुपलब्धता के बारे में जानकारी देने का काम करता है। यानी यूजर्स के पास चैनल उपलब्ध होने पर नोटिफिकेशन प्राप्त करने का ऑप्शन मिलेगा। व्हाट्सएप चैनल फिलहाल सिंगापुर और कोलंबिया के यूजर्स तक ही सीमित हैं।

    विज्ञापन

    चैनल नोटिफिकेशन फीचर

    व्हाट्सएप के नए चैनल नोटिफिकेशन फीचर को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को सेटिंग मैन्यू में नया "नोटिफाई मी" बटन मिलेगा। इस बटन की मदद से यूजर्स वेटिंग लिस्ट में एड कर दिए जाएंगे। जब इस फीचर को जारी किया जाएगा। यूजर्स को जानकारी मिल जाएगी और वह इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। नई सुविधा के अनुसार, जब चैनल सुविधा उनके अकाउंट के लिए उपलब्ध हो जाएगी तो यूजर्स को सूचित किया जा सकेगा। चैनल उपलब्ध होते ही यह यूजर्स को चैनल से जुड़ने में मदद करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चैनल सुविधा यूजर्स को बड़ी संख्या में लोगों के ग्रुप बनाने और उनमें शामिल होने की अनुमति देती है। यह कॉलेज, संस्था और कंपनियों और अन्य ग्रुपों के लिए एक पावरफुल टूल साबित हो सकता है जिन्हें बड़ी संख्या में लोगों के साथ संवाद करने की आवश्यकता होती है।

    क्या है व्हाट्सएप चैनल?

    व्हाट्सएप चैनल, उसके ब्रॉडकास्ट का ही एक विस्तारित रूप है। चैनल एकतरफा ब्रॉडकास्ट वाला एक ऐसा टूल है, जिसके जरिए एडमिन टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेज सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसान किसी चैनल को फॉलो कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें