Google: कल से एल्बम आर्काइव डाटा को हटा देगा गूगल, पहले ही बना लें बैकअप, जानें तरीका
एल्बम आर्काइव की अंतिम तिथि 19 जुलाई है और इसमें केवल एक दिन का समय बचा है। गूगल कल से प्लग हटा देगा और सभी Hangout डाटा हमेशा के लिए हटा दिए जाएंगे।

विस्तार
टेक दिग्गज गूगल ने पिछले महीने घोषणा करते हुए जानकारी दी थी कि वह अपने एल्बम आर्काइव फीचर को बंद कर रही है। कंपनी के अनुसार, यह सर्विस 19 जुलाई यानी कल से गूगल यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी। गूगल का एल्बम आर्काइव फीचर यूजर्स को विभिन्न गूगल प्रोडक्ट के कंटेंट को देखने और मैनेज करने की अनुमति देता है। हालांकि कल से गूगल इस सुविधा को बंद करने जा रहा है।
एल्बम आर्काइव की अंतिम तिथि 19 जुलाई है और इसमें केवल एक दिन का समय बचा है। गूगल कल से प्लग हटा देगा और सभी Hangout डाटा हमेशा के लिए हटा दिए जाएंगे। यानी आप अपने डाटा को सेव करना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द उसका बैकअप लेना होगा।
इस पूरे एल्बम आर्काइव डाटा डिलीट के बारे में सबसे बड़ा भ्रम यह है कि क्या इसके एक हिस्से के रूप में रेगुलर गैलरी तस्वीरें हटा दी जाएंगी या नहीं। जानकारी के लिए बता दें कि गूगल एल्बम आर्काइव के तहत केवल Hangouts के डाटा को हटाने वाला है। यानी इस एप से भेजी गईं और प्राप्त की गई फोटो को हटाया जाएगा।