Tech Tips: बड़े ही काम का है Quick Share, एंड्रॉयड फोन में ऐसे करें इस्तेमाल
Quick Share गूगल का एक फाइल शेयरिंग सिस्टम है जिसकी मदद से आप दो डिवाइस के बीच वायरलेस तरीके से किसी भी तरह की फाइल को शेयर कर सकते हैं। Quick Share को विंडोज, क्रोमओएस और एंड्रॉयड तीनों डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है।

विस्तार
गूगल का फाइल शेयरिंग फीचर ‘Nearby Share’ अब Quick Share हो गया है। Quick Share गूगल का एक फाइल शेयरिंग सिस्टम है जिसकी मदद से आप दो डिवाइस के बीच वायरलेस तरीके से किसी भी तरह की फाइल को शेयर कर सकते हैं। Quick Share को विंडोज, क्रोमओएस और एंड्रॉयड तीनों डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है। Quick Share के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Quick Share के इस्तेमाल और फायदे के बारे में बताएंगे।
Quick Share को फोन में खोजने का सबसे आसान तरीका है कि ऊपर से नीचे की ओर स्वैप करके क्विक सेटिंग में जाएं जहां इंटरनेट, वाई-फाई और फ्लाइट मोड जैसे ऑप्शन होते हैं। इसके अलावा आप सेटिंग एप में जाकर भी Quick Share को खोज सकते हैं।
- Quick Share से किसी भी फाइल को दूसरी डिवाइस में भेजने के लिए उस फोटो, वीडियो या फाइल को सेलेक्ट करें जिसे भेजना चाहते हैं।
- अब शेयर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको ‘Quick Share’ नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको आसपास में मौजूद उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिख जाएगी जिनमें Quick Share ऑन है।
- उनमें से उस डिवाइस के नाम पर क्लिक करें जिस पर आप फाइल भेजना चाहते हैं।
Quick Share दो डिवाइस के बीच फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट या अन्य फाइल को शेयर करने का एक जरिया है। क्विक शेयर, नियरबाय के मुकाबले फास्ट है। क्विक शेयर एप को आप अपने विंडोज सिस्टम में भी डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
- AI बनाम इंसान: नई कोडिंग समस्या को दूर नहीं कर पाया ChatGPT, इंसानों को रिप्लेस करना नामुमकिन
- YouTube Tips: पब्लिश करते ही वायरल हो जाएंगे Shorts, यूट्यूब ने खुद बताए तरीके
- Meta AI: व्हाट्सएप में आ रहा बड़ा अपडेट, इमेज पर रिप्लाई करेगा एआई, एडिट भी करेगा
- BSNL 4G: बीएसएनएल की 4जी सर्विस यहां हुई लॉन्च, फ्री में मिल रहा नया सिम कार्ड