BSNL 4G: बीएसएनएल की 4जी सर्विस यहां हुई लॉन्च, फ्री में मिल रहा नया सिम कार्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Jul 2024 10:41 AM IST
सार

BSNL 4G की इस लॉन्चिंग का फायदा नोचिली, कोलाथुर, पल्लीपेट, थिरुवेल्लावॉयल और पोन्नेरी जैसे इलाकों को होगा। बीएसएनएल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इसके बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 4जी रोलआउट किया जाएगा।

विज्ञापन
BSNL rolls out 4G services in Thiruvallur how to get free sim card
BSNL 4G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 4G को लॉन्च करना शुरू कर दिया है। BSNL 4G की शुरुआत तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले से हुई है, हालांकि इससे पहले भी कई सर्किल में 4जी सर्विस है। BSNL 4G के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और नेटवर्क का दावा किया गया है।

    BSNL 4G की इस लॉन्चिंग का फायदा नोचिली, कोलाथुर, पल्लीपेट, थिरुवेल्लावॉयल और पोन्नेरी जैसे इलाकों को होगा। बीएसएनएल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इसके बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 4जी रोलआउट किया जाएगा।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों के लोगों को भी जल्द ही BSNL 4G सेवा मिलेगी। यह लॉन्च बीएसएनएल के फेज IX.2 प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जो यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन (यूएसओ) फंड द्वारा वित्त पोषित है और 'मेक इन इंडिया' तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें