YouTube Tips: पब्लिश करते ही वायरल हो जाएंगे Shorts, यूट्यूब ने खुद बताए तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Jul 2024 04:04 PM IST
सार

यदि आप भी यूट्यूब शॉर्ट्स बनाने के बारे में सोच रहे हैं या पहले से बना रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको यूट्यूब शॉट्स की पहुंच बढ़ाने और उन्हें वायरल करने के तरीकों के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

विज्ञापन
YouTube Tips Know Quick And Effective Ways To Make Shots Go Viral On Youtube
youtube shorts - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    शॉर्ट वीडियो की डिमांड और क्रिएटर्स की पहली पसंद को देखते हुए यूट्यूब ने साल 2020 में यूट्यूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) पेश किया जो कि एक शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट है। यूट्यूब अब कई क्रिएटर्स के लिए फुल टाइम जॉब की तरह है। यूट्यूब शॉर्ट्स जल्दी वायरल होते हैं और इसके व्यूज भी रेगुलर वीडियो के मुकाबले अधिक आते हैं। यदि आप भी यूट्यूब शॉर्ट्स बनाने के बारे में सोच रहे हैं या पहले से बना रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको यूट्यूब शॉट्स की पहुंच बढ़ाने और उन्हें वायरल करने के तरीकों के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

    Collab एक नया क्रिएशन टूल है जो आपको अन्य YouTube या शॉर्ट्स वीडियो के साथ-साथ एक शॉर्ट रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। स्प्लिट स्क्रीन फॉर्मेट में आसानी से शामिल होने के लिए क्रिएटर्स कई लेआउट विकल्पों में से चुन सकते हैं। किसी पॉपुलर शॉर्ट्स या YouTube वीडियो को एक क्लिक में रीमिक्स किया जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को बस "रीमिक्स" और फिर "कोलैब" पर टैप करना है और वह ट्रेंडिंग शॉर्ट्स बना पाएंगे।

    विज्ञापन

    यूजर्स को अपने शॉर्ट्स को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए नए नए इफेक्ट और स्टिकर के साथ एक्सपेरिमेंट करके भी देखना चाहिए। इससे सब्सक्राइबर्स को नए और अलग तरीके से कंटेंट देखने मिलता है और हो सकता है उन्हें नया प्रयोग पसंद आए। उदाहरण के लिए क्रिएटर्स अपने सब्सक्राइबर्स के साथ Q&A सेशन वाले शॉर्ट्स अपलोड कर सकते हैं। जिससे उनके साथ बातचीत करने का मौका मिले। वहीं आप किसी तरह का पोल भी चला सकते हैं जो आपके फॉलोअर्स की राय जानने में मदद कर सकता है। साथ ही शॉर्ट के साथ कमेंट का जवाब देने की क्षमता के साथ, आप आसानी से उस व्यक्ति को बता सकते हैं जिसने आपको कंटेंट क्रिएट करने की प्रेरणा दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें