अमर उजाला
Sat, 27 January 2024
सबसे पहला काम यही है कि आप अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट करें।
WhatsApp में स्क्रीन शेयरिंग का बटन एंड्रॉयड में फोन के आइकन की तरह और आईओएस में स्क्रीन की तरह दिखता है।
सबसे पहले किसी एक को या ग्रुप वीडियो कॉलिंग शुरू करें। अब स्क्रीन शेयर के आइकन पर क्लिक करें।
उसके बाद कंफर्म करें। अब आपकी स्क्रीन उन सभी लोगों को दिखने लगेगी जिनके साथ आपने स्क्रीन शेयर किया है।
अब आप अपने फोन पर जिस भी एप को देखेंगे वह दूसरों को दिखेंगे।
यदि आप स्क्रीन शेयर को बंद करना चाहते हैं तो stop के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन किसी को नहीं दिखेगी।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें