Gmail Tips: गलती से भेजे गए ई-मेल भी आ जाएंगे वापस, आज ही कर लें यह सेटिंग

जीमेल का इस्तेमाल आज हर कोई कर रहा है। याहू मेल के खत्म होने के बाद ई-मेल मार्केट में जीमेल की बादशाहत हो गई है। आप भी जीमेल का इस्तेमाल करते होंगे तो कई बार ऐसी स्थिति बनी होगी जब आपने कोई ई-मेल गलती से भेज दिया हो। ऐसे समय में याद आता है कि काश कोई ऐसा विकल्प होता जिसकी मदद से हम भेजे हुए ई-मेल को वापस मंगा सकते। तो आपको बता दें कि यह फीचर पहले से ही है, लेकिन अधिकतर लोगों को मालूम नहीं है। आज हम आपको भेजे गए ई-मेल को वापस लेने का तरीका बताएंगे।

इसके लिए दो तरीके हैं। पहला तरीका तो आपको जीमेल में ई-मेल भेजते समय ही नजर आता है लेकिन आप नजरअंदाज कर देते हैं। जैसे ही आप कोई ई-मेल भेजते हैं तो जैसे ही आप "Send" बटन पर क्लिक करेंगे तो ई-मेल भेज दिया जाएगा, ठीक उसी समय आपको "Undo" का बटन दिखेगा जो कि स्क्रीन के नीचे बायीं तरफ "Message sent" और उसके साथ "Undo" और "View message" के तौर पर दिखेगा। इसमें "Undo" पर क्लिक करते ही मेल वापस आ जाएगा और ड्राफ्ट के रूप में सेव हो जाएगा, ताकि आप इसे फिर से एडिट कर सकें या डिलीट कर सकें।

दूसरा तरीका यह है कि आप अनसेंड टाइम सेटिंग बदलें-
अगर आप चाहते हैं कि ई-मेल अनसेंड करने का समय अधिक हो, तो आप इसे सेटिंग्स में जाकर बदल सकते हैं। अपने जीमेल अकाउंट में लॉग इन करें और ऊपर दाहिनी तरफ कोने में गियर आइकन (⚙️) पर क्लिक करें। इसके बाद "See all settings" पर क्लिक करें।

"Undo Send" ऑप्शन ढूंढें: "General" टैब में स्क्रॉल करें जब तक कि आपको "Undo Send" विकल्प न मिल जाए। सेंड कैंसलेशन पीरियड सेट करें। यहां आप 5, 10, 20, या 30 सेकेंड तक का विकल्प चुन सकते हैं, जो आपको ईमेल भेजने के बाद "Undo" करने के लिए मिलता है।

अब समय सीमा सेट करने के बाद, नीचे स्क्रॉल करें और "Save Changes" बटन पर क्लिक करें। यह फीचर आपको भेजे गए ई-मेल को तुरंत वापस लेने की सुविधा देता है, लेकिन ध्यान रखें कि एक बार समय सीमा खत्म हो जाने के बाद आप ई-मेल को वापस नहीं ले सकते। इसलिए "Undo" बटन पर जल्दी क्लिक करना जरूरी है।
- Strawberry AI: ओपनएआई ला रहा नया एआई मॉडल, चुटकियों में सॉल्व होंगे गणित के सवाल
- QR Code Scams: एक गलती और बैंक अकाउंट खाली, जानें कैसे चलता है यह पूरा खेल
- WhatsApp: अब सभी मैसेज एक क्लिक में पढ़ना होगा आसान, आ रहा है नया अपडेट
- X Down: लाखों यूजर्स के लिए ठप पड़ा एलन मस्क का एक्स, पूरी दुनिया के यूजर्स परेशान