QR Code Scams: एक गलती और बैंक अकाउंट खाली, जानें कैसे चलता है यह पूरा खेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Aug 2024 12:31 PM IST
सार

देश में कई तरह के स्कैम हो रहे हैं जिनमें पार्ट टाइम जॉब स्कैम, इंवेस्टमेंट स्कैम, यूट्यूब वीडियो लाइक स्कैम और QR कोड स्कैम शामिल हैं। आज हम आपको QR स्कैम और इससे बचने के तरीके के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
Beware of QR Code Scams Scammers may use QR codes to trick you into visiting fake websites
Beware of QR Code Scams - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत स्कैमर्स के लिए बहुत बड़ा अड्डा हो गया है। इसकी बड़ी वजह यह है कि भारत डिजिटल दुनिया में काफी तेजी से प्रवेश कर रहा है। हर हाथ में स्मार्टफोन है, हर घर में इंटरनेट है और हर स्मार्टफोन यूजर डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में स्कैमर्स के लिए लोगों के साथ स्कैम करना काफी आसान हो गया है। देश में कई तरह के स्कैम हो रहे हैं जिनमें पार्ट टाइम जॉब स्कैम, इंवेस्टमेंट स्कैम, यूट्यूब वीडियो लाइक स्कैम और QR कोड स्कैम शामिल हैं। आज हम आपको QR स्कैम और इससे बचने के तरीके के बारे में बताएंगे।

    QR कोड स्कैम में फंसाने के लिए स्कैमर्स लोगों को एक QR कोड भेजते हैं और उन्हें लालच देते हैं। वे खुद पहले पैसे भेजने तक का लालच देते हैं। स्कैमर्स एक QR कोड भेजकर लोगों से, इस कोड को स्कैन करें और पार्ट टाइम जॉब हासिल करें, इस कोड को स्कैन और पेमेंट लें। सिर्फ QR कोड स्कैन करके करें कमाई, जैसे दावे करते हैं।

    विज्ञापन

    स्कैमर्स द्वारा भेजे गए QR कोड को जैसे ही आप स्कैन करते हैं तो आपको एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाया जाता है। उसके बाद पेमेंट के लिए आपसे निजी जानकारी जैसे इंटरनेट बैंकिंग डीटेल, लॉगिन डीटेल मांगी जाती है। जैसे ही आप डीटेल डालते हैं तो एक ओटीपी आता है और ओटीपी के डालते ही आपके बैंक अकाउंट में स्कैमर्स की पहुंच हो जाती है और इसके बाद आपके अकाउंट को खाली किया जाता है। इस तरह के स्कैम से बचने का एक ही रास्ता है कि अनजान क्यूआर कोड को स्कैन ना करें और स्कैन कर दिया तो वेरिफाई जरूर करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें