WhatsApp: अब सभी मैसेज एक क्लिक में पढ़ना होगा आसान, आ रहा है नया अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Aug 2024 11:20 AM IST
सार

WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फिलहाल यह फीचर उन बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है जो गूगल प्ले-स्टोर के जरिए बीटा रजिस्टर्ड हैं। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि इसका पब्लिक अपडेट कब रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
WhatsApp for Android Reportedly Testing New Shortcut to Mark All Chats as Read
WhatsApp - फोटो : Freepik

    विस्तार

    यदि आप भी मेटा का इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं और आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नए शॉर्टकट फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद सिर्फ एक क्लिक में सभी मैसेज पढ़े जा सकेंगे।

    WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के इस नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। नए फीचर को WhatsApp के एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.18.11 पर देखा सकता है। नए अपडेट के बाद यूजर्स के पास सभी मैसेज को एक साथ पढ़ने का ऑप्शन होगा।

    विज्ञापन

    नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक नए फीचर के लिए एप के सबसे ऊपर कॉर्नर में एक स्पेशल बटन मिलेगा। वैसे आपको बता दें कि mark all messages read का ऑप्शन पहले से ही WhatsApp में है, लेकिन इसमें कई सारे स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें