2FA: अपने सोशल मीडिया अकाउंट जरूर ऑन करें यह फीचर, नहीं होंगे हैकिंग के शिकार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Jun 2024 06:23 PM IST
सार

टू स्टेप वेरिफिकेशन भी ऐसा ही एक फीचर है, जिसकी मदद से आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट को काफी सिक्योर कर सकते हैं। यदि आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है।

विज्ञापन
How To Turn on Two Step Verification On Social Media
2fa - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फेसबुक से लेकर जीमेल और तमाम सोशल मीडिया एप्स में टू फैक्टर (2FA) ऑथेंटिकेशन मिल रहा है। 2FA बड़े ही काम का सिक्योरिटी फीचर है लेकिन इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है। टू स्टेप वेरिफिकेशन भी ऐसा ही एक फीचर है, जिसकी मदद से आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट को काफी सिक्योर कर सकते हैं। यदि आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है।

    ऐसे करें एक्टिवेट

    WhatsApp Two-step verification
    WhatsApp Two-step verification - फोटो : अमर उजाला

    टू स्टेप वेरिफिकेशन को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले आपको सोशल मीडिया अकाउंट में लॉगिन करना है।

    विज्ञापन

    अकाउंट के लॉगिन होने के बाद आपको Settings में जाना है और Security and Login ऑप्शन को टैप करना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके बाद आपको Two-Factor Authentication पर टैप करना है और इसके बाद Edit पर जाना है।

    इसके बाद आपको ऑथेंटिकेशन मैथड को सिलेक्ट करना है और Enable पर टैप करना है।

    इसके बाद आपके सोशल मीडिया अकाउंट में टू स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिवेट हो जाएगा।

    2FA ऑन होने के बाद पासवर्ड डालने के बाद भी आपसे एक वेरिफिकेशन कोड मांगा जाएगा। यह सेटिंग आप अपने व्हाट्सएप में भी कर सकते हैं। 2FA ऑन होने के बाद यदि किसी को आपके अकाउंट का पासवर्ड भी मिल जाए तो भी वह लॉगिन नहीं कर पाएगा, क्योंकि वेरिफिकेशन कोड आपके फोन पर आएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें