AI Tool: बड़े ही काम के हैं ये एआई टूल, मनचाही नौकरी की तलाश तुरंत होगी खत्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Jun 2024 12:57 PM IST
सार

आप भी कई सारे टूल के बारे में जानते होंगे, लेकिन यदि आप नौकर की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको तीन ऐसे एआई टूल के बारे में बताएंगे जो आपकी मनपसंद नौकरी की तलाश तुरंत खत्म कर देंगे। आइए जानते हैं....

विज्ञापन
Best three AI tools if you are searching for a job then definitely try them
AI Tool For Job Search - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल की संख्या आज मार्केट में बहुत ही ज्यादा हो गई है। हर कोई अपने लेवल पर एआई टूल का इस्तेमाल कर रहा है। कॉलेज के छात्रों के बीच तो ये टूल काफी लोकप्रिय हैं। आप भी कई सारे टूल के बारे में जानते होंगे, लेकिन यदि आप नौकर की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको तीन ऐसे एआई टूल के बारे में बताएंगे जो आपकी मनपसंद नौकरी की तलाश तुरंत खत्म कर देंगे। आइए जानते हैं....

    यह टूल बड़े ही काम का है। माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट टूल की मदद से आप शानदार और प्रभावी रिज्यूमे बनवा सकते हैं। इसमें यह नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी) का सपोर्ट है जो आपके काम, एक्सपीरियंस और स्किल के आधार पर रिज्यूमें तैयार करता है। इसके अलावा आपकी प्रोफाइल के आधार पर यह नौकरी की जानकारी भी देता है।

    विज्ञापन

    राइटजॉइन.को एक जॉब मैचिंग प्लेटफॉर्म है जो एआई के जरिए नौकरी खोजने वालों की मदद करता है। यह भी आपके रिज्यूमे को एनालाइज करके जॉब का सुझाव देता है। यह टूल सैलरी पैकेज के बारे में भी जानकारी देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें