काम की बात: आईफोन से एंड्रॉयड में व्हाट्सएप चैट कैसे बैकअप कैसे ट्रांसफर करें, जानें सारे स्टेप्स
अब तो WhatsApp चैट को ट्रांसफर करना बहुत ही आसान हो गया है, लेकिन अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आईफोन से एंड्रॉयड में चैट ट्रांसफर करने के कुछ तरीके बताएंगे।

विस्तार
WhatsApp यूजर्स को चैट बैकअप एक से दूसरे फोन में ट्रांसफर करने में काफी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी WhatsApp चैट को आईफोन से एंड्रॉयड में ट्रांसफर करने में होती है। अब तो WhatsApp चैट को ट्रांसफर करना बहुत ही आसान हो गया है, लेकिन अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आईफोन से एंड्रॉयड में चैट ट्रांसफर करने के कुछ तरीके बताएंगे।
किसी भी फोन से किसी अन्य फोन में चैट को ट्रांसफर करने से पहले जरूरी होता है कि चैट का बैकअप ले। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन में WhatsApp चैट का बैकअप आईक्लाउड पर और एंड्रॉयड का चैट गूगल ड्राइव पर बैकअप होता है। आज हम जो तरीका आपको बताएंगे उसकी मदद से आप सभी चैट तो नहीं, लेकिन कुछ जरूरी चैट का बैकअप ले सकेंगे।
- आईफोन में व्हाट्सएप ओपन करें और उस चैट को ओपन करें जिसे आप एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।
- अब प्रोफाइल नेम पर क्लिक करें और ऊपर की ओर स्वैप करें।
- अब नीचे की ओर आपको Export Chat विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- अब शेयर मीनू से मेल का विकल्प चुनें।
- वह ईमेल एड्रेस डालें जिस पर आपको चैट का बैकअप लेना है और फिर सेंड करें।
- अब अपने उस मेल को Android फोन में ओपन करें और डाउनलोड करें और चैट देखें।
- CAA Notification: CAA को लेकर Supreme Court पहुंचे Asaduddin Owaisi ।Amit Shah । NRC
- eSIM भी खतरे में: ई-सिम के जरिए आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं हैकर्स, ऐसे रहें सुरक्षित
- YouTube Premium: 10 अन्य देशों में भी लॉन्च हुई प्रीमियम सर्विस, प्रीमियम यूजर्स की संख्या 100 मिलियन के पार
- Play Store Pricing Policy: प्ले स्टोर मूल्य निर्धारण नीति पर गूगल के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला