Tech Tips: गूगल पर सर्च करने के इन खास फीचर्स के बारे में जानते हैं आप? मिलती हैं कई सुविधाएं

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 24 Jul 2024 12:55 PM IST
सार

गूगल सर्च के लिए यूजर्स को कई सारे विकल्प मिलते हैं। मगर इन फीचर्स के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, अगर आपको भी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो इस खबर में जानिए क्या है फीचर्स की पूरी डिटेल।

विज्ञापन
how to streamline your google searches on mobile know tips
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अधिकतर स्मार्टफोन चलाने वाले किसी भी चीज की खोज के लिए गूगल सर्च का सहारा लेते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल के कुछ ऐसे टूल हैं, जिनकी मदद से मोबाइल में ब्राउजर एक्सपीरियंस को बेहतर किया जाए। इसमें वॉयस कमांड से लेकर हैंडराइटिंग की पहचान वाला टूल भी शामिल है। चलिए आगे जानते हैं, जिनकी मदद से आपका गूगल सर्च एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो सकता है।

    गूगल अपने यूजर्स को सर्च करने के लिए कई सारे विकल्प देते है। गूगल यूजर्स को मोबाइल में वॉयस सर्च फीचर देती है, ताकि यूजर्स आसानी से बोलकर कुछ भी खोज सकें। इसके लिए बस आपको हे गूगल बोलना होगा। इसके बाद आप गूगल असिस्टेंस से किसी भी बारे में कोई भी सवाल भी पूछ सकते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स को उंगलियों से टाइप करने की जरूरत नहीं होगी।

    विज्ञापन

    अगर आप हाथों की उंगलियों को थकाने से बचाना चाहते हैं तो सर्च के लिए गूगल के एक और विकल्प का सहारा ले सकते हैं। गूगल यूजर्स को हैंडराइटिंग की पहचान का फीचर देती है। इस फीचर की वजह से यूजर्स को कुछ भी टाइप करने की जरूरत नहीं होती है। यह फीचर यूजर्स के बीच काफी मशहूर हो चुका है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें