Union Budget 2024: स्मार्टफोन उद्योग को सरकार ने दी राहत, बाहर से आने वाले मोबाइल फोन छह फीसदी तक होंगे सस्ते
केंद्रीय बजट 2024-25 में स्मार्टफोन उद्योग को बड़ी खुशखबरी मिली है। सरकार ने बाहर से आने वाले फोन पर लगने वाले सीम शुल्क को 20 से घटाकर 15 फीसदी कर दिया है। इस वजह से फोन इंडस्ट्री काफी उत्साहित है।

विस्तार
अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए केंद्रीय बजट 2024 में एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, सरकार ने बाहर से देश में आने वाले फोन पर लगने वाला सीमा शुल्क कम कर दिया है। इस वजह से विदेशों से आने वाले फोन अब छह फीसदी तक सस्ते हो जाएंगे। केंद्रीय सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 बजट में बाहर से शिपमेंट के जरिए आने वाले सामानों पर सीमा शुल्क 20 फीसदी जगह 15 प्रतिशत कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए मोबाइल फोन, चार्जर और फोन के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स से आयात शुल्क कम करने का प्रस्ताव रखा।
निर्मला सीतारमण ने कहा, 'बीते छह सालों में घरेलू उत्पादन में तीन गुना वृद्धि और मोबाइल फोन के निर्यात में लगभग शत फीसदी के उछाल के साथ भारतीय फोन इंडस्ट्री काफी बेहतर हो गई है।' सीतारमण ने कहा, 'ग्राहकों के हित में मोबाइल फोन, मोबाइल पीसीबीए और चार्जर पर बीसीडी यानी बेसिक कस्टम ड्यूटी को कम करके 15 फीसदी करने का प्रस्ताव रखती हूं।' इससे पहले मोबाइल फोन, मोबाइल पीसीबीए और चार्जर पर बीसीडी बीस प्रतिशत था।
- एंड्रॉयड से आईफोन में कॉन्टैक्ट ट्रांसफर करने के आसान तरीके
- दोनों ईयरबड्स में आती है अलग-अलग आवाज? ऐसे करें ठीक
- Tech Tips: घर में घुसते ही उड़ जाते हैं स्मार्टफोन के नेटवर्क? तो जरूर फॉलो करें ये खास टिप्स
- Smartphone Tips: स्मार्टफोन में स्क्रीनगार्ड लगाने से पहले जान लीजिए ये टिप्स, बाद में नहीं होगा पछतावा