Tech Tips: घर में घुसते ही उड़ जाते हैं स्मार्टफोन के नेटवर्क? तो जरूर फॉलो करें ये खास टिप्स
फोन की जरूरत तो सभी को है, मगर बिना नेटवर्क का फोन किस काम है। क्या आपके फोन के नेटवर्क भी घर में घुसते ही गायब हो जाते हैं। अगर हां तो इस खबर में आपको खास टिप्स की जानकारी मिल सकती है।

विस्तार
यह तो आप जानते ही होंगे कि आज के समय में स्मार्टफोन के बिना किसी भी काम कर पाना कितना मुश्किल हो गया है। फोन से ही आप कोई भी टिकट बुक कर सकते हैं, ऑफिस का काम कर सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं और कोई भी बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। इसके अलावा कितने ही काम है, जो आप मिनटों में फोन के जरिए आसानी से कर सकते हैं, मगर फोन में नेटवर्क ही न हो तो आप क्या ये सारे काम कर पाएंगे, बिल्कुल नहीं। दरअसल, काफी लोगों की यह शिकायत रहती है कि जब बाहर रहते हैं तो फोन में सारे नेटवर्क आते हैं, मगर घर आते ही फोन के सारे टावर गायब हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको आगे की जानकारी को जानना चाहिए, ताकि आपकी परेशानी दूर हो सकें।
घर में आते ही फोन के नेटवर्क चले जाते हैं तो एक बार फोन को एयरप्लेन मोड पर डालकर कुछ समय बाद उसे हटा दें। साथ ही फोन की सेटिंग में जाकर नेटवर्क को रिसेट करें। कई बार ऐसा करने से परेशानी ठीक हो जाती है।
अगर घर में आते ही फोन के नेटवर्क उड़ गए हैं तो घर की सभी खिड़कियां और दरवाजों को खोल दें। दरअसल, कई बार मकान बनाने में लगने वाला सामान जैसे- क्रंकीट, लोहा और मैटल आदि मोबाइल नेटवर्क को रोकते हैं। इस वजह से घर में सही से नेटवर्क नहीं आ पाता है।
- Smartphone Tips: स्मार्टफोन में स्क्रीनगार्ड लगाने से पहले जान लीजिए ये टिप्स, बाद में नहीं होगा पछतावा
- Smartphone Tips: क्या आप जानते हैं स्मार्टफोन में भी होता है नॉइज कैंसिलेशन फीचर? जानें किस तरह करता है काम
- गूगल प्ले स्टोर से हट जाएंगे इस तरह के एप्स
- पुराने स्मार्टफोन को बेचने में काम आएंगी ये टिप्स