जरूरी फीचर: WhatsApp पर स्क्रीन शेयर कैसे करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 May 2024 03:14 PM IST
सार

अब आप WhatsApp पर ही स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। कई लोगों को इसके बारे में जानकारी होगी लेकिन कई लोगों को जानकारी नहीं होगी। आज हम इस रिपोर्ट में WhatsApp पर स्क्रीन शेयर करने के तरीके पर बात करेंगे....

विज्ञापन
how to share WhatsApp screen know step by step process in hindi
whatsapp screen share - फोटो : WABETAINFO

    विस्तार

    इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp आज बड़े स्तर पर इस्तेमाल हो रहा है। ग्रुप वीडियो कॉल के लिए अब जूम, मीट और टीम्स की जगह WhatsApp का इस्तेमाल हो रहा है। WhatsApp धीरे-धीरे एक प्रोफेशनल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म बन गया है। WhatsApp ने भी समय के साथ खुद को तैयार किया है।

    पहले स्क्रीन शेयर के लिए एक एप को डाउनलोड करना पड़ता था लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। अब आप WhatsApp पर ही स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। कई लोगों को इसके बारे में जानकारी होगी लेकिन कई लोगों को जानकारी नहीं होगी। आज हम इस रिपोर्ट में WhatsApp पर स्क्रीन शेयर करने के तरीके पर बात करेंगे....

    विज्ञापन
    • सबसे पहले WhatsApp एप को अपडेट करें।
    • इसके बाद जिसके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं उसे कॉल करें।
    • अब नीचे की ओर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे।
    • उनमें से एक आइकन पर फॉरवर्ड वाले तीर का निशान बना होगा।
    • उस पर क्लिक करें और अब Start now पर क्लिक करें।
    • इसके बाद स्क्रीन शेयर होना शुरू हो जाएगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें