आन-बान-शान की लड़ाई: भाविश अग्रवाल ने Krutrim क्लाउड पर शिफ्ट का डाटा, माइक्रोसॉफ्ट से तोड़ा नाता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 May 2024 02:04 PM IST
सार

ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इसकी जानकारी एक्स पर एक पोस्ट करके दी है। दरअसल यह पूरा बवाल माइक्रोसॉफ्ट के सोशल मीडिया साइट लिंकडिन से शुरू हुआ है। कुछ दिन पहले ही लिंकडिन ने भाविश अग्रवाल के एक पोस्ट को ब्लॉक कर दिया था।

विज्ञापन
Ola Done workload shift to in house Krutrim Cloud after snapping ties with Microsoft Azure
Krutrim AI - फोटो : Krutrim AI

    विस्तार

    Ola ग्रुप ने अपने काम के पूरे वर्कलोड को खुद के एआई क्लाउड Krutrim पर शिफ्ट कर लिया है। यह सब महज एक हफ्ते में ही हुआ है। एक हफ्ते पहले ही ओला ने Microsoft Azure के साथ अपनी साझेदारी खत्म की थी। ओला और माइक्रोसॉफ्ट की साझेदारी 2017 से चल रही थी।

    ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इसकी जानकारी एक्स पर एक पोस्ट करके दी है। दरअसल यह पूरा बवाल माइक्रोसॉफ्ट के सोशल मीडिया साइट लिंकडिन से शुरू हुआ है। कुछ दिन पहले ही लिंकडिन ने भाविश अग्रवाल के एक पोस्ट को ब्लॉक कर दिया था। इसके तुरंत बाद ओला ने माइक्रोसॉफ्ट एज्योर के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी।

    विज्ञापन

    अब एक हफ्ते बाद ओला ने अपने पूरे डाटा को खुद के क्लाउड और एआई प्लेटफॉर्म Krutrim पर शिफ्ट कर दिया है। कंपनी का कहना है कि अब Azure पर उसका शून्य है। ओला ने अपनी क्लाउड सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए घरेलू कंपनियों से भी अपील की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें