Google Doodle: अकॉर्डियन के 1829 पेटेंट की वर्षगांठ पर गूगल ने बनाया डूडल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 May 2024 09:40 AM IST
सार

इस बहुमुखी वाद्ययंत्र का नाम जर्मन शब्द akkord (अकॉर्ड) से लिया गया है। अकॉर्डियन को 1800 के दशक की शुरुआत में कंसर्टिना, बैंडोनियन और हारमोनियम जैसे अन्य इंस्ट्रूमेंट के साथ विकसित किया गया। पूरे यूरोप के लोक संगीतकारों के बीच इसकी खासी लोकप्रियता है।

विज्ञापन
Google Doodle marks patent anniversary of musical instrument accordion know in hindi
Google Doodle on accordion - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने 19वीं सदी के वाद्ययंत्र अकॉर्डियन को याद करते हुए गूगल ने शानदार डूडल बनाया है। दरअसल आज ही के दिन यानी 23 मई 1829 को जर्मन वाद्ययंत्रअकॉर्डियन के लिए पेटेंट लिया गया था। यह जर्मनी की लोक संस्कृति का वाद्ययंत्र है। यह एक फ्री-रीड इंस्ट्रूमेंट है जिसने पॉप, जैज, लोक और शास्त्रीय सहित विभिन्न संगीत कलाओं को प्रभावित किया है।

    इस बहुमुखी वाद्ययंत्र का नाम जर्मन शब्द akkord (अकॉर्ड) से लिया गया है। अकॉर्डियन को 1800 के दशक की शुरुआत में कंसर्टिना, बैंडोनियन और हारमोनियम जैसे अन्य इंस्ट्रूमेंट के साथ विकसित किया गया। पूरे यूरोप के लोक संगीतकारों के बीच इसकी खासी लोकप्रियता है।

    विज्ञापन

    वाद्ययंत्र बॉक्स के आकार का एक वाद्ययंत्र है जिसका इस्तेमाल आज दुनिया के कई देशों में होता है। आज के गूगल डूडल में चार लोक कलाकार भी दिख रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें