Tech Tips: गूगल से ऐसे डिलीट करें अपनी निजी जानकारी, बहुत ही आसान है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Apr 2024 05:31 PM IST
सार

कई बार हमारे सोशल मीडिया अकाउंट, फोन नंबर, घर का एड्रेस और यहां तक की बैंक डिटेल भी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती हैं। सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब ये डिटेल गूगल पर दिखने लगती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि गूगल सर्च रिजल्ट से ये पर्सनल जानकारियां कैसे हटाएं।

विज्ञापन
How To remove Google Search results Know Easy Steps In Hindi
Google Safe Search Tips - फोटो : Istock

    विस्तार

    कई लोग चाहते हैं कि लोग उनके बारे में गूगल पर सर्च करें तो उन्हें रिजल्ट मिलें, लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते हैं। कई बार हमारे सोशल मीडिया अकाउंट, फोन नंबर, घर का एड्रेस और यहां तक की बैंक डिटेल भी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती हैं। सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब ये डिटेल गूगल पर दिखने लगती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि गूगल सर्च रिजल्ट से ये पर्सनल जानकारियां कैसे हटाएं। चलिए आसान तरीके से समझते हैं।

    रिजल्ट्स अबाउट यू

    Results About You
    Results About You - फोटो : गूगल

    गूगल ने हाल ही में यूजर्स के लिए 'Results About You' की सुविधा शुरू हो गई है। इस फीचर्स को यूजर्स की निजी जानकारी को गूगल से हटाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर्स की मदद से आप खुद अपनी पर्सनल जानकारी को हटा सकते हैं। आपको इसके लिए गूगल सपोर्ट पेज पर जाना है, फिर उस यूआरएल का उल्लेख करते हुए फॉर्म को भरना है, जिसे आप सर्च रिजल्ट से हटाना चाहते हैं। आप एक साथ कई सारे यूआरएल भी इस फॉर्म में एड कर सकते हैं। इसके बाद गूगल इन पेज को वेरीफाई करेगा और आपकी दी गई जानकारी सही होने पर उसे बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस प्रोसेस में थोड़ा समय लग सकता है।

    विज्ञापन

    पर्सनल जानकारी को हटाने का दूसरा तरीका यह है कि आप सीधे उस पेज पर जाकर जानकारी हटाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूआरएल के आगे की तीन बिंदुओं पर क्लिक करना है और फिर About this result पेज पर जाना है। यहां से रिमूव रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद पेज को रिमूव करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें