Microsoft का बड़ा फैसला: यूरोपियन यूनियन के आगे झुका माइक्रोसॉफ्ट, ऑफिस से अलग होगा वीडियो कॉलिंग एप Teams

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Apr 2024 12:06 PM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए टीम्स और ऑफिस को अलग-अलग कर दिया है। यूरोपियन यूनियन ने टीम्स और ऑफिस के साथ होने के कारण माइक्रोसॉफ्ट पर फाइन लगाया था। यूरोपियन यूनियन में वर्कस्पेस मैसेजिंग एप स्लैक ने 2020 में माइक्रोसॉफ्ट के टीम्स और ऑफिस को लेकर शिकायत की थी।

विज्ञापन
Microsoft to Separate Teams and Office Globally Amid Antitrust Scrutiny
Microsoft Teams - फोटो : amarujala

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए टीम्स और ऑफिस को अलग-अलग कर दिया है। यूरोपियन यूनियन ने टीम्स और ऑफिस के साथ होने के कारण माइक्रोसॉफ्ट पर फाइन लगाया था। यूरोपियन यूनियन में वर्कस्पेस मैसेजिंग एप स्लैक ने 2020 में माइक्रोसॉफ्ट के टीम्स और ऑफिस को लेकर शिकायत की थी।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने 2017 में Teams को Office 365 में एड किया था और इसकी फ्री सेवाएं दी थी। माइक्रोसॉफ्ट ने बिजनेस के लिए टीम्स से Skype को रिप्लेस किया था।

    विज्ञापन

    स्लैक का कहना है कि एक सर्विस के साथ दूसरी सर्विस को देकर माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी शक्तियों का फायदा उठाया है। इस शिकायत के बाद यूरोपियन यूनियन और स्विटजरलैंड में माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल अगस्त में ही टीम्स और ऑफिस को अलग कर दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें