काम की बात: अपने फोन में आज ही कर लें यह सेटिंग, काम होने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे OTP

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Apr 2024 04:43 PM IST
सार

ओटीपी वाले मैसेज को हम इस्तेमाल करने के बाद डिलीट नहीं करते हैं, जबकि हमें ऐसा करना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसी सेटिंग बताएंगे जिसे फोन में ऑन करने के बाद आपके फोन से ओटीपी और 2FA कोड अपने आप डिलीट हो जाएंगे। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Your phone will automatically delete OTP and 2FA message codes from your iPhone
OTP AUTO DELETE - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी का इस्तेमाल आज हर जगह हो रहा है। बैंक से लेकर सिम कार्ड तक और जीमेल से लेकर व्हाट्सएप लॉगिन तक ओटीपी का इस्तेमाल हो रहा है। ओटीपी वाले मैसेज को हम इस्तेमाल करने के बाद डिलीट नहीं करते हैं, जबकि हमें ऐसा करना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसी सेटिंग बताएंगे जिसे फोन में ऑन करने के बाद आपके फोन से ओटीपी और 2FA कोड अपने आप डिलीट हो जाएंगे। आइए जानते हैं...

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह फीचर फिलहाल सिर्फ आईफोन में है, वह भी सिर्फ उन्हीं आईफोन में है जिनमें iOS 17 है। तो चलिए अब सेटिंग का तरीका जानते हैं।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके आईफोन में आईओएस 17 है या नहीं।
    • इसके बाद फोन की सेटिंग में जाएं।
    • अब मेन्यू से पासवर्ड चुनें।
    • इसके बाद Password Options पर क्लिक करें।
    • अब Clean Up Automatically को ऑन कर दें।

    इस सेटिंग के ऑन होने के बाद ओटीपी और 2FA को iPhone अपने आप डिलीट कर देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें