Tech Tips: गूगल क्रोम की हिस्ट्री भी होती है लॉक, बहुत ही कम लोगों को है जानकारी, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 May 2024 04:54 PM IST
सार

नया फीचर Incognito Mode के लिए जारी किया गया है जो कि एक प्राइवेट मोड है। यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड फोन और टैबलेट यूजर्स के लिए है। गूगल क्रोम ब्राउजर में इस फीचर के ऑन होने के बाद इंकॉग्निटो मोड एप से बाहर आते ही लॉक हो जाएगा।

विज्ञापन
How to lock browsing history in Google Chrome Incognito mode
Chrome lock - फोटो : google

    विस्तार

    गूगल क्रोम का इस्तेमाल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा होता है। मोबाइल फोन के लिए तो यह सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउजर है। आप में से भी कई लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन यदि हम आपसे यह कहें कि आप क्रोम की ब्राउजिंग हिस्ट्री को लॉक कर दें तो आप शायद सकपका जाएंगे। वैसे आपको बता दें कि आप Google Chrome के प्राइवेट मोड यानी इंकॉग्निटो में अब फिंगरप्रिंट लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    सबसे पहले आपको बता दें कि Google Chrome का फिंगरप्रिंट लॉक फीचर Incognito Mode के लिए जारी किया गया है जो कि एक प्राइवेट मोड है। यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड फोन और टैबलेट यूजर्स के लिए है। गूगल क्रोम ब्राउजर में इस फीचर के ऑन होने के बाद इंकॉग्निटो मोड एप से बाहर आते ही लॉक हो जाएगा।

    विज्ञापन

    इसके बाद ब्राउजर को ओपन करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल करना होगा। यह फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा जैसा व्हाट्सएप का फिंगरप्रिंट लॉक फीचर काम करता है। आपको बता दें कि इनकॉग्निटो मोड के लिए आईओएस डिवाइस पर पहली बार 2021 में बायोमैट्रिक लॉक फीचर जारी हुआ था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें