WhatsApp Tips: बिना किसी दूसरे एप की मदद लिए चैट को ऐसे करें लॉक, बहुत ही आसान है सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Feb 2024 04:18 PM IST
सार

पहले लोग थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल WhatsAp को लॉक करने के लिए कर रहे थे, लेकिन अब आप व्हाट्सएप के फीचर की मदद से किसी एक चैट या ग्रुप के चैट को लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
How To Lock And Unlock Chats In WhatsApp Know In Hindi
How to Lock and Unlock Chats in WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp का दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग एप है। इसका इस्तेमाल आज किसी आधिकारिक ई-मेल की तरह हो रहा है। ऑफिस से लेकर दोस्ती-यारी तक के काम WhatsApp के जरिए हो रहे हैं। WhatsApp का इस्तेमाल हम कई बार बेहद ही निजी शेयर करने के लिए भी करते हैं। ऐसे में व्हाट्सएप एप की सिक्योरिटी बहुत जरूरी है। पहले लोग थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल WhatsAp को लॉक करने के लिए कर रहे थे, लेकिन अब आप व्हाट्सएप के फीचर की मदद से किसी एक चैट या ग्रुप के चैट को लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

    सबसे पहले आपको बता दें कि आप WhatsApp को दो तरीके से लॉक कर सकते हैं। पहला तरीका यह है कि आप पूरे एप को ही लॉक कर दें और दूसरा तरीका यह है कि सिर्फ किसी खास चैट को लॉक किया जाए। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    किसी एक चैट को कैसे लॉक करें?

    whatsapp chat lock
    whatsapp chat lock - फोटो : अमर उजाला
    • जिस भी कॉन्टेक्ट की चैट को आप लॉक करना चाहते हैं उसे ओपन करें।
    • अब नाम पर टैप करें और नीचे की ओर स्क्रॉल करें।
    • इसके बादद आपको नीचे की ओर chat lock का ऑप्शन दिखेगा।
    • चैट लॉक पर क्लिक करके आप चैट को लॉक कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें