WhatsApp Update: अब एक ही एप में चलाएं दो अकाउंट, आया नया अपडेट, यह है तरीका
सार
WhatsApp के मल्टी अकाउंट की घोषणा पिछले साल अक्तूबर में हुई थी लेकिन अब धीरे-धीरे इसका अपडेट जारी किया जा रहा है। इसकी शुरुआत एंड्रॉयड डिवाइस से हुई है। जल्द ही इसे आईओएस के लिए भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विस्तार
यदि आपको भी इस बात से शिकायत थी कि दुनिया के सबसे बड़े इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp एप में अकाउंट स्विच करने यानी मल्टी अकाउंट की सुविधा नहीं है तो आपके लिए गुड न्यूज है। WhatsApp ने अब मल्टी अकाउंट का अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।
वैसे तो WhatsApp के मल्टी अकाउंट की घोषणा पिछले साल अक्तूबर में हुई थी लेकिन अब धीरे-धीरे इसका अपडेट जारी किया जा रहा है। इसकी शुरुआत एंड्रॉयड डिवाइस से हुई है। जल्द ही इसे आईओएस के लिए भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
एक ही एप में दो व्हाट्सएप अकाउंट कैसे चलाएं

- सबसे पहले अपने WhatsApp एप को अपडेट करें।
- अब WhatsApp की सेटिंग में जाएं।
- अब आपको अपनी प्रोफाइल फोटो के राइट साइड में कोने में ड्रॉप डाउन मेन्यू का एक आइकन दिखेगा।
- उस पर क्लिक करें। अब आपको अपना नाम और नंबर दिखेगा।
- उसके ठीक नीचे Add Account का ऑप्शन मिलेगा।
- एड अकाउंट पर क्लिक करके जैसे आपने पहले वाले नंबर को रजिस्टर्ड किया है, वैसे ही नए नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
और पढ़ें...
- Alert: ऑनलाइन स्कैम के पांच तरीके, इनसे बचना है तो यह जरूर जान लें
- काम की बात: ऑनलाइन रेलवे टिकट चाहिए तो पहले IRCTC आईडी चाहिए, यहां जानें बनाने का तरीका
- Google Gemini: गूगल ने तुरंत ही बंद कर दिया यह फीचर, एक गलती ने सब खत्म कर दिया
- Google Vs X: एलन मस्क जल्द लॉन्च करेंगे Xmail, जीमेल से होगी सीधी टक्कर