काम की बात: स्मार्टफोन में नहीं आती क्लियर आवाज तो अपनाएं ये चार ट्रिक्स, सर्विंस सेंटर नहीं जाना पड़ेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Aug 2024 10:10 AM IST
How to improve voice quality on any android smartphone 4 ways in hindi
how to repair phone speaker - फोटो : freepik

    आज सुपरफास्ट इंटरनेट और सुपरफास्ट जिंदगी में स्मार्टफोन लोगों की लाइफ का अहम हिस्सा हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक सामान में अक्सर कोई-ना-कोई दिक्कत आती रहती है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आपको कुछ आसान से और काम के ट्रिक्स पता हों। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें स्मार्टफोन पर बात करते समय आवाज क्लियर नहीं आती होगी। आज हम आपको चार ऐसे ट्रिक्स बताएंगे जिनमें से आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आवाज क्लियर नहीं आने वाली समस्या का समाधार बिना सर्विस सेंटर गए ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

    फोन की आवाज या वॉयस क्वालिटी को बेहतर करने से पहले यह जरूरी है कि आप अपने फोन का माइक्रोफोन, ईयरफोन और स्पीकर को चेक करें। कई बार इनके गंदा होने के चलते भी वॉयस क्वालिटी कम हो जाती है। कहा जाता है कि इन्हें साफ करने का सबसे अच्छा तरीका एक सुपर सॉफ्ट ब्रिसल टूथब्रश है। कई बार फोन का प्रोटेक्टिव केस भी फोन की कॉलिंग क्वालिटी को खराब कर देता है। इससे वेव्स में बाधा आती है और वॉयस कॉलिंग की क्वालिटी खराब होने लगती है।

    वॉयस कॉलिंग क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए आप एचडी वॉइज या VoLTE फीचर को ऑन कर सकते हैं। कई एंड्रॉयड फोन में आप यह आसानी से बता सकते हैं कि फोन में एचडी वॉयस एक्टिवेटेड है या नहीं। कॉलिंग के समय HD डायलिंग टॉप-राइट कॉर्नर में दिखाई देता है। जब भी आप किसी को कॉल करते हैं, इसके साथ ही आप एडवांस कॉलिंग में जाकर भी यह विकल्प ऑन कर सकते हैं। कुछ स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपने फोन्स में यह फीचर इन-बिल्ट देती हैं। वहीं, अगर आपका फोन बहुत ज्यादा पुराना है तो आप अपने ऑपरेटर को इस फीचर को ऑन कैसे कि जाए, इसके लिए कॉल कर सकते हैं।

    जहां से आप कॉल कर रहे हैं, अगर वहां सेल्यूलर सिग्नल कमजोर है तो आप अपने फोन में वाई-फाई कॉलिंग का विकल्प ऑन कर सकते हैं। वैसे तो वाई-फाई कॉलिंग में आवाज काफी साफ आती है, लेकिन कई बार कुछ ईको आपको महसूस हो सकती है, लेकिन कमजोर नेटवर्क में बात करने से तो बेहतर वाई-फाई कॉलिंग विकल्प ही है। यह भी ध्यान रखना होगा कि वाई-फाई कॉलिंग के लिए फोन और कैरियर दोनों का सपोर्ट होना बेहद जरूरी है।

    यदि आपके पास वाई-फाई नहीं है या फिर वाई-फाई नेटवर्क नहीं है तो आप गूगल डुओ, व्हाट्सएप, मैसेंजर जैसे एप्स का इस्तेमाल कॉलिंग के लिए कर सकते हैं।

    और पढ़ें...