AI Image: एआई इमेज को पहचानना नहीं है नामुमकिन, ये चार टिप्स याद कर लीजिए
किसी भी तस्वीर को बारिकी से देखने पर आपको पता चल जाएगा कि वह AI इमेज या है असली। इसी फोटो को आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि हथेली के बीच से उंगली निकली है।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हर क्षेत्र में पहुंच चुका है और इसका इस्तेमाल भी बड़े स्तर पर हो रहा है, लेकिन इसके साथ दिक्कतें भी बहुत हैं, क्योंकि इसका खूब गलत इस्तेमाल हो रहा है। एआई इमेज आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इसकी मदद से लोगों की छवि भी खराब की जा रही है। इसके अलावा एआई इमेज के जरिए लोगों को ब्लैकमेल भी किया जा रहा है।
ध्यान से देखें

जैसे कहा गया है कि हर पीली दिखने वाली चीज सोना नहीं होती है, वैसे ही इंटरनेट पर दिखने वाली हर चीज वास्तविक नहीं होती है। किसी भी तस्वीर को बारिकी से देखने पर आपको पता चल जाएगा कि वह AI इमेज या है असली। इसी फोटो को आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि हथेली के बीच से उंगली निकली है। एआई टूल इस तरह की गलती करते हैं। एआई टूल इन बारिकियों पर ध्यान नहीं देते हैं, बल्कि वे ऐसी तस्वीरें बनाते हैं जो मनमोहक हों।
किसी भी इंसान की फोटो को देखें तो उसके चेहरे और बालों को गौर से देखें। आपको अंतर समझ में आ जाएगा और आप इसी आधार पर तय कर पाएंगे कि उस फोटो को एआई ने बनाई है या नहीं। यह फोटो एआई से बनाई गई है। इसका पता आंखों को देखकर ही चल जा रहा है।
- Google: गूगल ने एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किए चार नए फीचर्स, पहले ही मिल जाएगी भूकंप की जानकारी
- सुविधा: अब स्मार्टफोन से चेक कर सकेंगे बुखार, इन 28 देशों में गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर
- WhatsApp सबसे ऊपर दिखेंगे बेस्ट फ्रेंड के मैसेज, करें यह सेटिंग
- Samsung Galaxy A06: सैमसंग ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP का डुअल कैमरा