सुविधा: अब स्मार्टफोन से चेक कर सकेंगे बुखार, इन 28 देशों में गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर
Google ने अपने Fitbit सपोर्ट पेज को बॉडी टेंपरेचर सेंसर मेजरमेंट को लेकर अपडेट कर दिया है। गूगल ने सपोर्ट पेज पर लिखा है, 'अपने या किसी और के शरीर का तापमान मापें। यूजर्स अपना तापमान चेक करने के लिए अपने फिटबिट को एप से भी कनेक्ट कर सकते हैं।'

विस्तार
Google Pixel के यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन से ही बुखार चेक कर सकते हैं। गूगल ने यूरोप के पिक्सल फोन यूजर्स के लिए नया Pixel Thermometer एप लॉन्च किया है जिससे बुखार भी चेक किया जा सकता है। आपको बता दें कि Pixel 9 Pro में टेंपरेचर सेंसर दिया गया है। इस सेंसर से अभी तक किसी सामान के टेंपरेचर को चेक किया जा सकता था लेकिन अब बुखार भी चेक किया जा सकेगा। इससे पहले इसे अमेरिका के लिए रिलीज किया गया था।
Google ने अपने Fitbit सपोर्ट पेज को बॉडी टेंपरेचर सेंसर मेजरमेंट को लेकर अपडेट कर दिया है। गूगल ने सपोर्ट पेज पर लिखा है, 'अपने या किसी और के शरीर का तापमान मापें। यूजर्स अपना तापमान चेक करने के लिए अपने फिटबिट को एप से भी कनेक्ट कर सकते हैं।'
गूगल ने इस फीचर को जिन देशों में रिलीज किया है उनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेकिया, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, लातविया, लिथुआनिया, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
- WhatsApp सबसे ऊपर दिखेंगे बेस्ट फ्रेंड के मैसेज, करें यह सेटिंग
- Aadhaar Card Update: फ्री में आधार अपडेट के लिए बचे हैं सिर्फ 11 दिन, बाद में देने होंगे पैसे
- Scam: क्रेडिट कार्ड अनब्लॉक करवाने के लिए आया कॉल, महिला के खाते से निकले 72 लाख रुपये, आप ना करें ऐसी गलती
- Tech Tips: स्लो इंटरनेट से हैं परेशान तो ये सात चीजें चेक करें, बन जाएगा काम