Samsung Galaxy A06: सैमसंग ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP का डुअल कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Sep 2024 12:02 PM IST
सार

Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A06 launched in India With MediaTek Helio G85 50 Megapixel Camera Price Specifications
Samsung Galaxy A06 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Samsung Galaxy A06 को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A06 के साथ मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। आइए फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...

    Samsung Galaxy A06 के 4 जीबी रैम के सात 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है। फोन को ब्लैक, गोल्ड और लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें एंड्रॉयड 14 आधारित One UI 6 मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें