ChatGPT: चैटजीपीटी से एक बार में ही लिखवाएं परफेक्ट कंटेंट, ऐसे देंगे कमांड तो मिलेगा सही जवाब

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 18 Jun 2025 07:22 PM IST
सार

AI टूल ChatGPT से परफेक्ट कंटेंट पाना चाहते हैं? तो सिर्फ सवाल पूछना काफी नहीं है। जानिए कैसे सही कमांड, टोन और डिटेल्स देने पर मिल सकता है सटीक और असरदार जवाब।

how to give command to chatgpt for best answer tips for effective prompts
चैटजीपीटी को ऐसे दे बेहतर कमांड - फोटो : AI

    विस्तार

    आज के डिजिटल युग में AI टूल्स जैसे ChatGPT का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया पोस्ट, ब्लॉग्स, रिसर्च से लेकर स्कूल असाइनमेंट तैयार करने तक में लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। लेकिन अधिकतर लोग यह नहीं समझते कि ChatGPT से सही जवाब पाने के लिए भी एक खास तरीका अपनाना जरूरी होता है।

    अगर सवाल अस्पष्ट या अधूरा होगा, तो जवाब भी वैसा ही मिलेगा। इस रिपोर्ट में हम बता रहे हैं कुछ आसान टिप्स, जिनसे आप ChatGPT से मनचाहा कंटेंट हासिल कर सकते हैं।

    1. सवाल को साफ और कंप्लीट तरीके से पूछें

    ChatGPT का सबसे सही जवाब तभी मिलेगा जब आपका सवाल सीधा, स्पष्ट और पूरी जानकारी के साथ पूछा गया हो। उदाहरण के तौर पर सिर्फ "ब्लॉग लिखो" कहने से बेहतर है कि आप लिखें "500 शब्दों में एक आसान हिंदी ब्लॉग बनाओ, जो ‘ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं’ टॉपिक पर हो"।

    यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone, डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ने किया लॉन्च मेड इन अमेरिका स्मार्टफोन, जानें कीमत

    2. बताएं टोन और स्टाइल कैसा चाहिए

    अगर आप चाहते हैं कि कंटेंट फॉर्मल, फ्रेंडली, इमोशनल या मोटिवेशनल हो, तो इसकी जानकारी शुरू में ही दें। जैसे, आप कह सकते हैं – "एक फ्रेंडली टोन में आर्टिकल बनाओ जो स्टूडेंट्स के लिए समझना आसान हो" या "एक ऐसा आर्टिकल लिखो जिसे पढ़ने में सस्पेंस और थ्रिल का अहसास हो"।

    3. शब्दों की सीमा जरूर बताएं

    अगर कंटेंट की लंबाई आपके लिए मायने रखती है, तो शब्दों की लिमिट साफ बताएं। जैसे – "100 शब्दों में शॉर्ट एक्सप्लनेशन दो" या "1000 शब्दों में डिटेल से समझाओ"।

    4. SEO की जानकारी दें

    वेबसाइट या ब्लॉग के लिए कंटेंट बनवा रहे हैं, तो कीवर्ड, SEO टाइटल और मेटा डिस्क्रिप्शन की डिमांड भी कमांड में शामिल करें। इससे कंटेंट सर्च इंजन में बेहतर रैंक करेगा।

    यह भी पढ़ें: बिना हैकिंग के चुपचाप आपकी बातें सुन सकते हैं लैपटॉप और स्मार्टफोन! रिसर्च में हुआ खुलासा

    5. फीडबैक देकर कराएं सुधार

    पहला जवाब फाइनल नहीं होता। आप ChatGPT को बता सकते हैं कि जवाब को और सरल बनाओ, छोटे पैराग्राफ में दो, उदाहरण जोड़ो या हेडिंग्स के साथ दो। चैटजीपीटी आपके निर्देशों के अनुसार दोबारा बेहतर जवाब देगा।

    6. क्रिएटिव और स्पेसिफिक बनें

    जितना अधिक स्पेसिफिक और क्रिएटिव आपका कमांड होगा, उतना ही यूनिक और असरदार कंटेंट आपको मिलेगा। उदाहरण के लिए – "एक इमोशनल स्टोरी लिखो जिसमें एक गरीब बच्चा मेहनत से सफलता हासिल करता है।"

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें