Trump Phone: भूल जाइए iPhone, डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ने किया लॉन्च मेड इन अमेरिका स्मार्टफोन, जानें कीमत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 17 Jun 2025 07:55 PM IST
सार

Trump T1 Smartphone Features, Price And Specs:

डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा कदम उठाते हुए Trump T1 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मेड इन अमेरिका यह प्रीमियम फोन सीधे तौर पर iPhone, Google Pixel और सैमसंग जैसे ब्रांड्स को चुनौती देगा। इसकी कीमत और फीचर्स काफी आकर्षक हैं।

विज्ञापन
Trump T1 Smartphone launched in America know price features specifications details
Trump T1 Phone - फोटो : X

    विस्तार

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब टेक्नोलॉजी मार्केट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं। ट्रंप की फैमिली कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन Trump Mobile T1 लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर Apple iPhone और Google Pixel को टक्कर देगा। खास बात यह है कि यह फोन पूरी तरह से अमेरिका में बना है यानी 'Made in USA' टैग के साथ आता है।

    499 डॉलर में मिलेगा प्रीमियम अनुभव

    Trump T1 स्मार्टफोन की कीमत 499 डॉलर (लगभग 42,800 रुपये) रखी गई है। इसके साथ ही यूजर्स इसे 100 डॉलर डाउन पेमेंट करके ईएमआई विकल्प के जरिए भी खरीद सकते हैं। इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसकी सेल अमेरिका में शुरू की जाएगी।

    विज्ञापन
    Trump Mobile
    Trump Mobile - फोटो : ट्रंप ऑर्गनाइजेशन

    क्या हैं Trump T1 के फीचर्स

    रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी का यह स्मार्टफोन 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन, 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्रंप मोबाइल T1 में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें 12GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं, फोन में बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी फीचर्स के साथ-साथ AI बेस्ड फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा।

    साथ में लॉन्च हुआ मोबाइल प्लान

    Trump Mobile T1 के साथ कंपनी ने एक खास मोबाइल सर्विस प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को हर महीने 47.45 डॉलर (लगभग 4,080 रुपये) खर्च करने पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड मैसेज, अनलिमिटेड डेटा, टेली हेल्थ सपोर्ट और रोडसाइड असिस्टेंस का फायदा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स 100 से ज्यादा देशों में फ्री इंटरनेशनल कॉलिंग का भी लाभ ले सकेंगे।

    Nothing के CEO ने किया मजाक

    Trump T1 की लॉन्चिंग के बाद Nothing के CEO कार्ल पे ने इसका मजाक उड़ाया। उन्होंने X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “अब कोई फोन आया है जो Nothing Phone 3 को टक्कर दे सकता है।” बता दें कि Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग 1 जुलाई को होने वाली है, जिसकी कीमत ₹50,000 से ₹65,000 के बीच हो सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें