Research: बिना हैकिंग के चुपचाप आपकी बातें सुन सकते हैं लैपटॉप और स्मार्टफोन! रिसर्च में हुआ खुलासा

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 17 Jun 2025 06:25 PM IST
सार

यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा और जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो-कम्यूनिकेशन की एक रिसर्च में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। रिसर्च के मुताबिक, बिना किसी हैकिंग या मैलवेयर के आपके लैपटॉप और स्मार्ट डिवाइस की माइक्रोफोन से आपकी बातें लीक हो सकती हैं।

विज्ञापन
Smart device microphone can leak audio without hacking malware claims research
स्मार्ट डिवाइसेज पर नया खतरा - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा और जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कम्यूनिकेशन के शोधकर्ताओं ने एक संयुक्त अध्ययन में यह साबित किया है कि स्मार्टफोन और लैपटॉप में लगे माइक्रोफोन आपके आसपास की आवाजें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल के जरिए लीक कर सकते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके लिए किसी तरह का मैलवेयर, हैकिंग या फिजिकल छेड़छाड़ की जरूरत नहीं होती।

    FM रेडियो से पकड़ में आती हैं आवाजें

    रिसर्च में बताया गया है कि ये सिग्नल आम FM रेडियो उपकरणों से भी पकड़े जा सकते हैं। शोधकर्ताओं ने सामान्य लैपटॉप और स्पीकर का इस्तेमाल करके यह प्रयोग किया, जिसमें यह पाया गया कि Spotify या Google Drive जैसे रोजमर्रा के एप्स चलाते समय भी बंद माइक्रोफोन से आवाजें लीक हो सकती हैं।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: भारत के 5 खतरनाक ड्रोन जिनसे कांपते हैं दुश्मन, चीन-अमेरिका तक रहते हैं सतर्क

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    AI की मदद से साफ-साफ सुनी जा सकती है बात

    शोधकर्ताओं ने 10 इंच मोटी कंक्रीट की दीवार के पार से भी आवाजें रिकॉर्ड करने में सफलता पाई। हालांकि ये आवाजें थोड़ी डिस्टॉर्टेड थीं, लेकिन OpenAI जैसे एआई टूल्स ने उन्हें ट्रांसक्राइब कर लिया। इसकी सटीकता 94% तक रही, जो बेहद खतरनाक संकेत है।

    करोड़ों डिवाइस पर खतरा

    रिसर्च में यह भी चेतावनी दी गई है कि दुनियाभर में इस्तेमाल हो रहे अरबों कंज्यूमर डिवाइस इस खतरे की जद में हैं। यूजर्स को अब यह समझना होगा कि सिर्फ डिवाइस बंद करने से ही सुरक्षा नहीं मिलती, बल्कि तकनीकी रूप से भी सतर्क रहने की जरूरत है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें