AC Tips: खूब चलाने के बाद भी आएगा मनचाहा बिल, ये तरीके कम लोग ही हैं जानते
ऐसे में एयर कंडिशनर खरीदते वक्त बिजली की खपत के बारे में भी जानना जरूरी है। इसके अलावा और भी कई बातें हैं जिन्हें अपनाकर आप बिजली की बिल में कमी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

विस्तार
गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी की मांग बढ़ जाती है। इस बार भी यही हो रहा है। देश के कई इलाकों में एसी लायक गर्मी हो गई है। एयर कंडिशनर के लंबे इस्तेमाल से बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे में एयर कंडिशनर खरीदते वक्त बिजली की खपत के बारे में भी जानना जरूरी है। इसके अलावा और भी कई बातें हैं जिन्हें अपनाकर आप बिजली की बिल में कमी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
कुछ लोगों का मानना है कि एयर कंडिशनर के तापमान को जितना कम रखेंगे उतनी ही ठंडक मिलेगी। लेकिन ऐसा पूरी तरह से सही नहीं है। जल्दी से जल्दी ठंडा करने के चक्कर में लोग अक्सर एयर कंडिशनर पर ज्यादती करते नजर आते हैं। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिऐंसी के अनुसार एयर कंडिशनर का औसत तापमान 24 डिग्री सेल्सियस होना सबसे सही है। यह तापमान मानव शरीर के लिए भी सही और आरामदेह है। सिर्फ इतना ही नहीं, शोध के अनुसार एयर कंडिशनर में बढ़ाया जाने वाला हर एक डिग्री तापमान तकरीबन 6 प्रतिशत बिजली की बचत भी करता है। ऐसे में बिजली के बिल में कटौती करने के लिए एयर कंडिशनर का औसत तापमान 18 डिग्री सेल्सियस की बजाय 24 डिग्री सेल्सियस रखें।
5-स्टार रेटिंग वाला एयर कंडिशनर आपके कमरे को सबसे ज्यादा प्रभावशाली तरीके से ठंडा करता है। तेजी से ठंडक फैलाने के साथ ही 5-स्टार एयर कंडिशनर बिजली की खपत को भी कम करता है।
- Google: आपकी हर एक्टिविटी पर रहती है गूगल की नजर, हमेशा के लिए ऐसे डिलीट करें सर्च हिस्ट्री
- X Update: एलन मस्क ने भारत में बैन किए दो लाख से अधिक अकाउंट्स, आप ना करें ये गलती
- Gmail: यूजर्स को जल्द मिल सकती है इस परेशानी से निजात, नए फीचर पर काम कर रहा गूगल
- BSNL: इन दोनों प्लान में ग्राहकों को मिल रही है एक्स्ट्रा वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले जरूर पढ़ें