Gmail: यूजर्स को जल्द मिल सकती है इस परेशानी से निजात, नए फीचर पर काम कर रहा गूगल
यूजर्स अपनी प्राथमिकता के अनुसार ईमेल को मैनेज कर सकते हैं। इस तरह से यूजर्स किसी भी ईमेल को उचित ढंग से व्यवस्थित कर सकते हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नया सब्सक्रिप्शन फीचर जीमेल के साइडबार में उपलब्ध हो सकता है।

विस्तार
अगर आप अपने जीमेल को लेकर परेशान है तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल गूगल जीमल के नए फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर की मदद से जीमेल के स्पेस को भी बढ़ाया जा सकेगा। आपने अक्सर देखा होगा कि जीमेल में स्पैम और न्यूजलेटर ही भरे रहते हैं। जीमेल के अंदर कई तरह के ईमेल होते हैं, ऐसे में सभी को अनसब्सक्राइब करना मुश्किल काम है।
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल अपने नए फीचर में यूजर्स की इसी परेशानी को ठीक करेगा। यूजर्स अपनी प्राथमिकता के अनुसार ईमेल को मैनेज कर सकते हैं। इस तरह से यूजर्स किसी भी ईमेल को उचित ढंग से व्यवस्थित कर सकते हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नया सब्सक्रिप्शन फीचर जीमेल के साइडबार में उपलब्ध हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि आने वाला फीचर खुद ही ईमेल्स को मैनज करेगा। साथ ही यूजर्स अपनी ज्यादा जरूरत वाले ईमेल्स को मैनेज भी कर पाएंगे। इसके अलावा जिन ईमेल्स को यूजर्स नहीं चाहते होंगे, उन्हें हटाने का अलग से विकल्प दिया जाएगा।
जीमेल मैनेज सब्सक्रिप्शन फीचर जीमेल का एक खास फीचर लग रहा है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अनचाहे ईमेल्स से बचने के लिए यूजर्स को जीमेल में एक्शन बटन दिया जाएगा। वहीं, यूजर्स इस फीचर के जरिए अपने अहम ईमेल्स पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जीमेल मैनेज सब्सक्रिप्शन फीचर पर अभी काम कर रहा है। हालांकि, इस फीचर पर लंबे वक्त से काम चल रहा है, ऐसे में गूगल इसे जल्द ही यूजर्स के लिए उतार सकता है। मगर इसकी कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं है।
- BSNL: इन दोनों प्लान में ग्राहकों को मिल रही है एक्स्ट्रा वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले जरूर पढ़ें
- Phone Battery Backup: जल्दी खत्म हो जाती है फोन की बैटरी बैकअप तो इन टिप्स को जरूर आजमाएं
- काम की बात: AC खरीदते समय अधिकतर लोग करते हैं ये पांच गलती, आप ना करें, पहले ही नोट कर लें
- Tech Tips: थर्ड पार्टी एप की मदद के बिना कैसे साझा करें जरूरी फाइल्स, बेहद आसान हैं स्टेप्स