X Update: एलन मस्क ने भारत में बैन किए दो लाख से अधिक अकाउंट्स, आप ना करें ये गलती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Apr 2024 04:28 PM IST
सार

कारणों से इन अकाउंट्स पर एक्स ने बैन लगाए हैं उनमें बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा देना शामिल हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स पर भी बैन लगाया गया है।

विज्ञापन
X suspends over 2 lakh Indian accounts for violating its policy details here to keep in mind
x - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने भारत में पॉलिसी उल्लंघन को लेकर 2,13,000 अकाउंट्स बैन किए हैं। यह आंकड़ा 26 फरवरी से 25 मार्च 2024 के बीच का है।

    जिन कारणों से इन अकाउंट्स पर एक्स ने बैन लगाए हैं उनमें बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा देना शामिल हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स पर भी बैन लगाया गया है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि में कुल 2,12,627 अकाउंट्स बैन किए गए हैं। कुछ अकाउंट्स पर इसलिए भी बैन लगाया गया है क्योंकि वे गैर-कानूनी कंटेंट एक्स पर शेयर कर रहे थे। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले कुल 1,235 अकाउंट्स बैन हुए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें