Deepfakes: डीपफेक से बचना नहीं है मुश्किल, इन विशेष टिप्स को करें फॉलो
तकनीकी बाजार में लगातार नए-नए अपडेट आ रहे हैं। ऐसे में एआई का गलत इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। डीपफेक के मामले काफी सामने आ रहे हैं। ऐसे में आप डीपफेक का शिकार न हो, इसके लिए आपको कुछ खास टिप्स का ध्यान रखना होगा।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई का बढ़ता दायरा लोगों के लिए फायदे के साथ-साथ काफी नुकसान पहुंचाने वाला भी साबित हो रहा है। आपने डीपफेक के बारे में सुना या पढ़ा होगा। डीपफेक एआई जेनरेटिड वीडियो या ऑडियो होती हैं। एआई तकनीक के जरिए लोगों के सामने गलत जानकारी प्रस्तुत की जाती है। डीपफेक के जरिए बड़ी हस्तियों की फोटो, वीडियो और इंटरव्यू को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है। हालांकि, डीपफेक से बचा भी जा सकता है।
डीपफेक से बचने के लिए आपको इसकी जानकारी का होना बहुत जरूरी है। आप कुछ सामान्य बातों का ध्यान रख सकते हैं। जैसे जरूरत से अधिक ब्लिकिंग, चेहरे पर कम या ज्यादा लाइट, चेहरे के अजीब हाव-भाव आदि को समझना होगा।
डीपफेक से बचने के लिए आपको ये देखना है कि आपने सोशल मीडिया पर क्या-क्या शेयर किया है। साथ ही कोशिश करें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पर्सनल जानकारियों को साझा न करें। जालसाज अधिकतर जानकारी सोशल मीडिया से ही लेते हैं।
- Chakshu Portal: फ्रॉड कॉल और मैसेज की चक्षु पोर्टल पर कैसे करें रिपोर्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- Google Chrome: बिना क्लिक किए भी लोड सकता है वेबसाइट का पेज, जानें क्रोम का खास फीचर
- WhatsApp: व्हॉट्सएप पर अपनी प्राइवेसी करें पुख्ता, विस्तार से जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- काम की बात: सबसे पहले मिलेगा व्हाट्सएप का अपडेट, तुरंत करें अपने अकाउंट में यह सेटिंग