Tech Tips: ऐसे घर बैठे खुद ही बनाएं अपना QR कोड, बहुत ही आसान है यह काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Sep 2024 01:49 PM IST
सार

आप भी चाहें तो अपना क्यूआर कोड बना सकते हैं और उसे अपने प्रोडक्ट या अपने विजिटिंग कार्ड या टी-शर्ट पर छपवा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं खुद का QR कोड?

विज्ञापन
How to create your own QR Code know step by step process in hindi
qr code making - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    QR कोड को तो आपने देखा ही होगा। अगर आपने नहीं देखा होगा , लेकिन नाम तो जरूर सुना होगा। वैसे आप यूपीआई यूज करते होंगे तो निश्चित तौर पर QR कोड के बारे में जानते होंगे। QR कोड की मदद से आज इतने सारे काम आसान हो रहे हैं जिनकी गिनती असंभव है। वैसे कभी आपने सोचा होगा कि ये QR कोड काम कैसे करते हैं और आप अपने लिए QR कोड कैसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं...

    क्यूआर कोड का पूरा नाम क्विक रिस्पॉन्सिबल कोड है। इसे ट्रेड मार्क के तौर पर देखा जाता है। इस छोटे से बार कोड में कई सारी जानकारियां रहती हैं। इसे मोबाइल और क्यूआर कोड स्कैनर के जरिए पढ़ा जा सकता है। इसका यूज अब बड़े पैमाने पर हो रहा है। आप भी चाहें तो अपना क्यूआर कोड बना सकते हैं और उसे अपने प्रोडक्ट या अपने विजिटिंग कार्ड या टी-शर्ट पर छपवा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं खुद का QR कोड?

    विज्ञापन

    QR कोड बनाना आज कोई रॉकेट साइंस नहीं है। आज हजारों ऐसी वेबसाइट और एप हैं जिनकी मदद से आप एक क्लिक में QR कोड बना सकते हैं। आप QR कोड बनाने के लिए QR Code Generator, QRStuff, या GoQR जैसी वेबसाइटों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें