BSNL 5G Tower: फर्जी है टावर लगवाने का दावा करने वाली यह वेबसाइट, एक बार फंस गए तो...
जब भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की हो तो लोग तुरंत टावर के लिए अप्लाई कर देते हैं। टावर लगवाने के नाम पर देश में लोगों के साथ हर रोज फ्रॉड हो रहे हैं और एक नया फ्रॉड BSNL के टावर के नाम पर हो रहा है।

विस्तार
BSNL Tower: भारत में लोगों के अंदर अपने घर या खाली जमीन पर टावर लगवाने का अलग ही क्रेज है। लोगों को लगता है कि उन्हें बिना कुछ किए ही मोटी कमाई होगी और गांव के इलाके में हैं तो फ्री में बिजली का कनेक्शन भी मिल जाएगा।
लोगों की यही लालच उन्हें महाजाल में फंसाती है। जब भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की हो तो लोग तुरंत टावर के लिए अप्लाई कर देते हैं। टावर लगवाने के नाम पर देश में लोगों के साथ हर रोज फ्रॉड हो रहे हैं और एक नया फ्रॉड BSNL के टावर के नाम पर हो रहा है। इसे लेकर खुद BSNL ने चेतावनी दी है।
BSNL ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि https://bsnltowerindia.com/page/about-us.html वेबसाइट BSNL का टावर लगवाने का दावा कर रही है। यह कंपनी लोगों से आवेदन भी ले रही है, लेकिन यह एक फर्जी वेबसाइट है।
- YouTube Shorts: रिलीज हुआ अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, अब शॉर्ट्स के थंबनेल को भी कर सकेंगे एडिट
- Tech Tips: सड़े हुए लैपटॉप की भी वॉल्यूम 100% बढ़ा देगा यह सॉफ्टवेयर, फ्री में कर सकते हैं इस्तेमाल
- आधार का पैन से लिंक होना है अनिवार्य, ऐसे चेक करें हुआ है या नहीं
- X Tips: भेजे हुए मैसेज ऐसे करें एडिट, कुछ दिन पहले भी रिलीज हुआ नया फीचर