अमर उजाला
Wed, 4 September 2024
सरकार की ओर से आधार को पैन से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। लगभग लोगों ने अपने आधार को लिंक भी करा लिया है।
लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि साइबर कैफे ने बोल दिया कि आधार लिंक हो चुका है लेकिन वास्तव में यह होता नहीं है।
ऐसे यह जानना बहुत जरूरी है कि वास्तव में आपका आधार पैन से लिंक हुआ है या नहीं।
सबसे पहले इनटैक्स विभाग की वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
इसके बाद आपको बायीं ओर Link Aadhaar Status का विकल्प दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा।
इस नए पेज पर पैन नंबर और आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद View Link Aadhaar Status पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें