Smartphone Tips: आपके सिवा कोई स्विच ऑफ नहीं कर पाएगा मोबाइल, जानें खास ट्रिक
अगर आप अपने फोन की सुरक्षा को लेकर अक्सर चिंतित रहते हैं तो आपको इस खबर से काफी फायदा मिल सकता है। जानिए किस तरह से फोन को सुरक्षित कर सकते हैं। क्या है पूरा प्रोसेस।

विस्तार
आज के समय में स्मार्टफोन की सुरक्षा काफी जरूरी हो गई है। फोन के जरिए सिर्फ कॉल और मैसेज नहीं, बल्कि कई सारे महत्वपूर्ण काम किए जा सकते हैं। कई लोग फोन में अहम दस्तावेजों को स्टोर करके रखते हैं। ऐसे में अगर आपको फोन की सुरक्षा की चिंता रहती है तो इस खबर में जानिए किस तरह से फोन की सुरक्षा को बेहतर किया जा सकता है।
फोन की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि फोन को कोई भी स्विच ऑफ न कर सकें। इसके लिए पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, आगे बताई गई ट्रिक के जरिए कोई भी आपकी मंजूरी के बिना आपके फोन को स्विच ऑफ नहीं कर पाएगा। फोन को स्विच ऑफ करने से पहले पासवर्ड दर्ज करना होगा। चलिए जानते है कि किस तरह से पासवर्ड सेट किया जा सकता है।
- आपके फोन को कोई भी बिना आपकी अनुमति के स्विच ऑफ नहीं कर पाएगा। इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना होगा।
- इसके बाद सर्च बार में पासवर्ड लिखना होगा।
- हर फोन की सेटिंग अलगा-अलग होती है, ऐसे में किसी डिवाइस में यह फीचर पावर ऑफ के नाम से हो सकता है।
- सर्च बार में खोजने के बाद आपको पावर ऑफ के लिए जरूरी पासवर्ड का विकल्प मिल जाएगा। हालांकि, यह फीचर कुछ ही स्मार्टफोन में मौजूद है।
- पावर ऑफ के लिए जरूरी पासवर्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद फोन की लॉक स्क्रीन का पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- ऐसा करने के बाद अपने फोन का लॉक स्क्रीन डालें और फिर जब कोई भी आपकी मंजूरी के बिना फोन को स्विच ऑफ करने की कोशिश करेगा तो उसे पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इस तरह से फोन की सुरक्षा में इजाफा हो जाएगा।