अधिक मुनाफे के लालच से हो सकता है निवेश स्कैम

अमर उजाला

Mon, 8 July 2024

Image Credit : Freepik

डिजिटल दौर में निवेश करना काफी आसान हो गया है, मगर इसके साथ-साथ निवेश के नाम पर फ्रॉड होने का खतरा भी बढ़ गया है। 

Image Credit : Freepik

अक्सर देखा गया है कि लोग ज्यादा मुनाफे के चक्कर में फंसकर बड़ी रकम निवेश कर देते है, फिर बाद में समझ आता है कि उनके साथ इंवेस्टमेंट स्कैम हो गया। 
 

Image Credit : Freepik

पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे- व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम और एक्स ने निवेश स्कैम बढ़ाने में भूमिक निभाई है। 

Image Credit : Freepik

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जनवरी से जून के बीच फेसबुक पर निवेश करने के 29 हजार से अधिक फर्जी विज्ञापन देखे गए हैं। 

Image Credit : Freepik

व्हाट्सएप ग्रुप में भी 81 हजार से ज्यादा निवेश के नकली विज्ञापन देखे गए हैं। 

Image Credit : Freepik

स्कैमर्स इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीयों के साथ निवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हैं और दिखावे के तौर पर कम समय में बेहतर मुनाफे का लालच देते हैं।

Image Credit : Freepik

सोशल मीडिया पर निवेश स्कैम से बचने के लिए किसी भी निवेश योजना में पैसा न लगाएं, वरना बहुत भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More