Fact Check: कॉल और सोशल मीडिया पर रहेगी सरकार की नजर? पीआईबी फैक्ट चैक में सामने आया असली सच
सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट आत रहते हैं। ऐसे में किसी पोस्ट में लोगों को गुमराह करने वाली जानकारी का प्रसार होता है। ऐसे में पीआईबी फैक्ट चैक ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे एक बड़े दावे को फर्जी करार दिया है।

विस्तार
इंटरनेट की अच्छी पहुंच और सोशल मीडिया की तेजी के बीच कई जानकारी सामने आती रहती है। सोशल मीडिया पर कई जानकारी ऐसी होती हैं, जो पूरी तरह से गलत होती है। मगर फिर भी सोशल मीडिया की तेजी की वजह से लोगों तक आसानी से पहुंच जाती है। इसी बीच पीआईबी फैक्ट चैक ने एक अहम जानकारी साझा की है। पीआईबी फैक्ट चैक ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करके लोगों को भ्रामक जानकारी से सावधान रहने को कहा है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सएप और फोन कॉल के लिए सरकार नए संचार नियम लागू कर रही है। फर्जी पोस्ट में 13 बिंदुओं के जरिए अलग-अलग दावे किए गए थे। फर्जी पोस्ट में दावा किया गया है कि सभी कॉल रिकॉर्डिंग होगी और सभी कॉल को सेव किया जाएगा। फर्जी पोस्ट में दावा किया गया था कि सरकार व्हाट्सएप, फेसबुक समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगी।