PF अकाउंट में है कितना पैसा, सिर्फ एक मिस्ड कॉल से पता करें, यह है नंबर

Asif Iqbal
टेक डेस्क, अमर उजालाAsif Iqbal
Mon, 18 Mar 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
How to check pf balance with missed call and sms
How to check pf balance

    आप में से अधिकतर लोग किसी-ना-किसी संस्थान में नौकरी कर रहे होंगे। ऐसे में कई लोगों को प्रोविडेंट फंड (पीएफ) का पैसा भी मिल रहा है। वहीं कई लोग अपना संस्थान भी बदलते होंगे लेकिन पीएफ अकाउंट एक ही रखते हैं। ऐसे में कई बार हमें पीएफ बैलेंस की चिंता होती है कि हमारे पीएफ अकाउंट में कितना पैसा है। वैसे तो पीएफ बैलेंस पता करने के कई तरीके हैं जो कि ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर बताए गए हैं लेकिन सबसे आसान तरीका मिस्ड कॉल वाला है।

    मिस्ड कॉल के लिए इस नंबर पर कॉल करें

    How to check pf balance
    How to check pf balance

    आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके आप पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपने अकाउंट में मौजूद पीएफ के पैसे की जानकारी मिल जाएगी।

    विज्ञापन

    SMS से पीएफ बैलेंस जानने के लिए इस नंबर पर मैसेज करें

    EPFO
    EPFO

    इसके अलावा आप एक मैसेज करके भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि इन दोनों सेवाओं के लिए आपका यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिव होना चाहिए। यदि आप एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर भेज दें। इस सेवा का लाभ आप हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी समेत 10 भाषाओं में उठा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप हिन्दी में आप बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN टाइप करके 7738299899 पर मैसेज कर दें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग-अलग कोड हैं जो निम्नलिखित हैं।

    1. अंग्रेजी के लिए कोई कोड नहीं है।

    2. हिन्दी- HIN

    3. पंजाबी - PUN

    4. गुजराती - GUJ

    5. मराठी - MAR

    6. कन्नड़ - KAN

    7. तेलुगु - TEL

    8. तमिल - TAM

    9. मलयालम - MAL

    10. बंगाली - BEN

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें