SBI का बड़ा तोहफा, बिना ATM कार्ड निकाल सकेंगे पैसे, ऐसे उठाएं फायदा

sapna singla
टेक डेस्क, अमर उजालाsapna singla
Sat, 16 Mar 2019 01:05 PM IST
SBI introduces Yono Cash for cardless ATM withdrawals, All you need to know
sbi atm

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)ने अपने ग्राहकों को होली के खास मौके पर बड़ा तोहफा देते हुए नई सुविधा दी है जिसके तहत एसबीआई के ग्राहक बिना एटीएम कार्ड एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। SBI ने अपनी इस नई सेवा का नाम योनो कैश (YONO Cash)दिया है। तो आइए जानते हैं कैसे काम करेगा SBI का योनो कैश फीचर और बिना एटीएम आप कैसे पैसे निकाल सकेंगे।

    sbi yono app
    sbi yono app

    सबसे पहले आपको बता दें कि SBI की यह सुविधा फिलहाल देशभर के 16,500 एटीएम पर ही है। तो अब सवाल यह है कि आखिर इस सुविधा का फायदा कैसे उठाया जो तो सबसे पहले आपको अपने फोन में SBI का योनो YONO मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।

    YONO SBI
    YONO SBI

    इसके बाद आपको 6 अंकों का योनो पिन सेट करना होगा। इसके बाद यदि आप बिना एटीएम कार्ड पैसे निकालना चाहते हैं तो आपको इसके लिए योनो ऐप में रिक्वेस्ट करनी होगी। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें 6 अंकों का एक पिन मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें