नॉच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम वाले 7 स्टाइलिश स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार रुपये से कम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Mar 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
7 Smartphone Under Rs 10,000 With Notch display and 32 GB Storage
7 Smartphone Under Rs 10,000

    Samsung Galaxy M10

    सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7870 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट और 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा, इसके बदले आपको फेस अनलॉक मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत की बात करें तो 3GB+32GBM वेरियंट की कीमत 8,990 रुपये है।

    Samsung Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A10
    Samsung Galaxy A50, Galaxy A30, Galaxy A10

    Samsung Galaxy A10

    गैलेक्सी ए10 की बात करें तो इसमें 6.2 इंच की एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 7884 प्रोसेसर है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3400mAh की बैटरी है। गैलेक्सी ए10 की कीमत 8,490 रुपये है।

    Redmi Note 7
    Redmi Note 7

    Redmi Note 7

    रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32/64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, सी-टाईप चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। इस फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें