Tech Tips: कोई नहीं कर पाएगा वाईफाई की चोरी, इस तरह से करें अनजान डिवाइस को ब्लॉक

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 16 May 2024 12:37 PM IST
सार

घरों में वाईफाई का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ गया है। ऐसे में वाईफाई को सुरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है। इस खबर में जानिए कैसे अनजान डिवाइस को ब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही अपने वाईफाई को सुरक्षित बना सकते हैं।

विज्ञापन
how to check if someones stealing your wifi and block
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    आजकल काफी लोग वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं। वाईफाई का इस्तेमाल कोरोना महामारी के बाद बेहद ही तेजी से बढ़ा है। इस दौरान कई बार देखा गया है कि कोई भी वाईफाई का यूज कर लेता है, ऐसे में वाईफाई को सुरक्षित रखना जरूरी है। अगर आपका वाईफाई का इस्तेमाल कोई भी कर लेता है और आपको भनक भी नहीं लगती तो इस वजह से आपको नुकसान हो सकता है।

    दरअसल जब लिमिट से ज्यादा कनेक्शन वाईफाई से जुड़ जाते हैं तो वाईफाई की स्पीड धीमी हो जाती है। इसके साथ ही ये समस्या इंटरनेट सेफ्टी के लिए खतरा बन सकती है। आगे जानिए आप कैसे पता कर सकते हैं कि कोई आपके वाईफाई का इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही आप उन्हें ब्लॉक भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    वाईफाई से कौन से डिवाइस कनेक्टिड हैं, ये पता लगाने का सबसे आसान तरीका है कि आप राउटर में लॉगइन करके सूची को देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको राउटर का आईपी एड्रेस पता होना चाहिए। राउटर का आईपी एड्रेस आपको राउटर के पीछे स्टीकर पर मिल जाएगा। अगर ऐसा नहीं है तो आप अन्य विकल्प को चुन सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • वाईफाई से कनेक्टिड लैपटॉप में विंडोज की को प्रेस करें और सीएमडी टाइप करें।
    • इसके बाद प्राम्प्ट की कमांड देने के लिए ipconfig /all प्रेस करके एंटर कर दें
    • आपको राउटर का आईपी एड्रेस मिल जाएगा।
    • आप गूगल क्रोम या फिर किसी भी ब्राउजर को ओपन करें।
    • फिर सर्च बार में आईपी एड्रेस डालें।
    • इसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
    • फिर स्क्रीन स्क्रॉल करने के बाद आपको वाईफाई से जुड़े हुए सभी डिवाइस की लिस्ट मिल जाएगी।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें