Google Chrome: गूगल क्रोम में डिफॉल्ट भाषा कैसे बदलें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Chrome में हिंदी, इंग्लिश समेत कुल 133 भाषाओं का सपोर्ट है। वहीं इसका इनबिल्ट Google Translate फीचर 52 भाषाओं में वेबसाइट्स का अनुवाद कर सकता है। अगर आप इंग्लिश में सहज नहीं हैं तो Chrome की भाषा को हिंदी या अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे।

विस्तार
Google Chrome भारत समेत दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वेब ब्राउजर है। इसका इंटरफेस बेहद आसान है और इसमें कई ऐसे फीचर हैं जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। Chrome में हिंदी, इंग्लिश समेत कुल 133 भाषाओं का सपोर्ट है। वहीं इसका इनबिल्ट Google Translate फीचर 52 भाषाओं में वेबसाइट्स का अनुवाद कर सकता है। अगर आप इंग्लिश में सहज नहीं हैं तो Chrome की भाषा को हिंदी या अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे।
सबसे पहले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में Google Chrome ओपन करें।ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स (Menu) पर क्लिक करें।Settings में जाएं।बाईं ओर दिए गए Languages ऑप्शन पर क्लिक करें।यहां पर Add Languages पर क्लिक करें।लिस्ट में से हिंदी या अपनी पसंद की भाषा चुनें।भाषा जोड़ने के बाद उसे प्राथमिक (Display Google Chrome in this language) के रूप में सेट करें।अब Restart पर क्लिक करें। Chrome अब हिंदी या आपकी चुनी हुई भाषा में ओपन होगा।
अपने फोन में Google Chrome ओपन करें।ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स (Menu) पर क्लिक करें।Settings में जाएं।अब Languages ऑप्शन पर टैप करें।यहां Chrome Language में जाएं और अपनी पसंद की भाषा चुनें।भाषा डाउनलोड होते ही Restart पर टैप करें।
- Fact Check: क्या मोबाइल चार्जर बोर्ड में लगे रहने से भी बिजली खर्च होती है, सच जानें, भ्रम में ना रहें
- Digital Arrest: डॉक्टर के साथ बड़ी ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर ठगे तीन करोड़ रुपये
- सावधान: साइबर ठगी के शिकार हो गए प्रोफेसर साहब, WhatsApp ग्रुप के जरिए दो करोड़ रुपये गंवाए
- E-Voting: बिहार बना मोबाइल एप से वोटिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका