Digital Arrest: डॉक्टर के साथ बड़ी ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर ठगे तीन करोड़ रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Jun 2025 04:17 PM IST
सार

इसके तुरंत बाद उन्हें एक और कॉल आया, जिसमें खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी समाधान पवार बताया गया। उसने कहा कि एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार एयरलाइन कंपनी के मालिक के घर से पीड़िता के बैंक अकाउंट और डेबिट कार्ड की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Digital Arrest Big fraud with a doctor, Rs 3 crores defrauded through digital arrest
Digital Arrest - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मुंबई में एक 70 वर्षीय महिला डॉक्टर से साइबर अपराधियों ने 3 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट करके आठ दिनों तक डराया-धमकाया। पुलिस के मुताबिक, मई महीने में पीड़िता को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम विभाग का कर्मचारी अमित कुमार बताया और कहा कि उनके नाम से एक सिम कार्ड जारी हुआ है, जो आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है। इसके तुरंत बाद उन्हें एक और कॉल आया, जिसमें खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी समाधान पवार बताया गया। उसने कहा कि एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार एयरलाइन कंपनी के मालिक के घर से पीड़िता के बैंक अकाउंट और डेबिट कार्ड की जानकारी मिली है।

    आरोपियों ने पीड़िता को CBI, ED और RBI के फर्जी दस्तावेज भेजे।एक व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी में उनके पति से वीडियो कॉल पर बात की।इससे पीड़िता को लगा कि मामला सच है।

    विज्ञापन

    आरोपियों ने पीड़िता को 8 दिन तक वीडियो सर्विलांस में रखा। हर घंटे उन्हें कॉल करके रिपोर्ट करने के लिए मजबूर किया गया। डर के मारे पीड़िता ने 3 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें