E-Voting: बिहार बना मोबाइल एप से वोटिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका
हर वोट को फेस वेरिफिकेशन और वोटर आईडी से क्रॉस-वेरिफाई किया जाएगा। यह प्रणाली फिलहाल नगर निकाय चुनावों के लिए शुरू की गई है। आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका उपयोग होगा या नहीं, इसका निर्णय इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के आधार पर लिया जाएगा।

विस्तार
बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने शहरी निकाय चुनावों के लिए मोबाइल एप से वोटिंग की अनुमति दी है। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि यह ई-वोटिंग सुविधा आज, यानी 28 जून 2025 को पटना, रोहतास और पूर्वी चंपारण के छह नगर परिषदों में लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य उन लोगों को सुविधा देना है, जो किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते।
यह नया ई-वोटिंग सिस्टम ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और फेस रिकग्निशन जैसे अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित है, जो मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाता है। यह सुविधा मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, प्रवासी मतदाता जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते के लिए है। वोटर e-SECBHR मोबाइल एप या राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।
- एक मोबाइल नंबर से अधिकतम दो पंजीकृत वोटर ही लॉगिन कर सकते हैं।
- वोट डालने से पहले फेस स्कैनिंग और वोटर आईडी से मिलान किया जाएगा।
- पूरी वोटिंग प्रक्रिया ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षित और हैक-प्रूफ बनाई गई है।
- YouTube: यूट्यूब ने पेश किया नया AI-पावर्ड सर्च रिजल्ट कैरोसेल, अब वीडियो का स्नैपशॉट भी मिलेगा
- PlayAI: प्लेएआई को खरीदने की प्लानिंग कर रहा मेटा, कुछ कर्मचारियों को भी बुलाया जाएगा
- NHAI App: कम टोल वाले रास्ते बताएगा यह सरकारी एप, इस दिन लॉन्च होगा नया फीचर
- AC Temperature: क्या सच में 20-28 डिग्री तय होगी एसी के तापमान की सीमा, पर्यावरण मंत्री ने बताई सच्चाई