Tech Tips: लॉन्चिंग से पहले आपको मिलेंगे WhatsApp के फीचर्स, बस करना होगा यह काम
ऐसे में बीटा यूजर्स को किसी फीचर को सबसे पहले टेस्ट करने का मौका मिलता है। यदि आप भी Whatsapp बीटा यूजर बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बीटा यूजर्स बनने की प्रोसेस के बारे मे बताएंगे। चलिए जानते हैं।

विस्तार
यह आप भी जानते हैं कि Whatsapp का दुनिया का सबसे बड़ा मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। Whatsapp हर महीने कई सारे फीचर्स की टेस्टिंग करता है और उसके बाद उसे सभी लोगों के लिए रिलीज किया जाता है। किसी भी फीचर की लॉन्चिंग से पहले बीटा यूजर्स उसकी टेस्टिंग करते हैं। ऐसे में बीटा यूजर्स को किसी फीचर को सबसे पहले टेस्ट करने का मौका मिलता है। यदि आप भी Whatsapp बीटा यूजर बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बीटा यूजर्स बनने की प्रोसेस के बारे मे बताएंगे। चलिए जानते हैं।
गूगल प्ले-स्टोर करेगा मदद

सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन के गूगल प्ले-स्टोर में जाकर व्हाट्सएप सर्च करना है। अब व्हाट्सएप को इंस्टॉल करने के बाद प्ले-स्टोर के उस पेज के एकदम नीचे जाएं, वहां आपको बीटा यूजर्स बनने का विकल्प मिलेगा या फिर बीटा टेस्टर बनने के लिए यहां क्लिक करें का ऑप्शन दिखेगा।

अब आपको BECOME TESTER पर क्लिक करना है और थोड़ी देर इंतजार करना है। थोड़ी देर बाद ही सर्च हुए व्हाट्सएप पर नीचे की ओर आपको You're a beta tester for this app. Awesome! दिखने लगेगा।