Holi Special: स्मार्टफोन का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे होली के रंग और पानी, कर लें ये इंतजाम

होली में रंग और पानी कब कहां से आपके ऊपर पड़ जाएं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसे में आपका फोन गीला हो सकता है और वह खराब भी हो सकता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि होली खेलने से पहले फोन के लिए सुरक्षा पुख्ता कर लें। चलिए इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं।
बाजार में कुछ ऐसे लिक्विड प्रोटेक्शन उपलब्ध हैं जिनका उपयोग आप फोन को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं। यदि आप किसी तरह कोई खर्च नहीं करना चाहते तो एक छोटा सा प्लास्टिक का पाउच तो जेब में रख ही सकते हैं। होली के दौरान या होली से पहले तक अपने फोन को प्लास्टिक पाउच में रखकर उसे काफी हद तक बचा सकते हैं। ऐसे प्लास्टिक बैग आपको 99 रुपये में ऑनलाइन मिल जाएंगे।
यदि आप होली के दौरान घर के आप-पास हैं तो ऐसी स्थिति में ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग कर सकते हैं। ज्यादातर ब्लूटूथ वाटरप्रूफ होते हैं और फोन बचा रहेगा। वरना सस्ता सा ईयरफोन भी ले सकते हैं और उसी से बात करें। अगर खराब भी होता है तो ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
अपने फोन के सारे खुले हिस्सों को एक टेप लगा कर ढंक दें। जैसे कि माइक, चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक, स्पीकर आदि को टेप लगाकर ढंक दें।
सबसे पहला और पुराना विकल्प है कि आप फोन का लेमिनेशन करा दें। हालांकि इससे फोन की शक्ल थोड़ी खराब हो जाती है लेकिन महंगे फोन को बचाने के लिए कुछ दिन यदि लेमिनेशन में ही रहे तो कोई हर्ज नहीं। वहीं लेमिनेशन का खर्च भी बेहद कम है।
अगर फोन में पानी चला जाए तो उसे ऑन करने की गलती ना करें। सिम कार्ड और बाकी चीजें हटा लें। बीच-बीच में फोन की पोजीशन भी बदलते रहें। ऐसा करने से आपके फोन के अंदर घुसा सारा पानी निकल जाएगा। हेयर ड्रायर से सुखाने की भी गलती न करें। फोन को चावल में रखने की गलती ना करें।